India News (इंडिया न्यूज), Pak Army Chief: पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने हाल ही में कश्मीर और भारत को लेकर एक बयान दिया है। विदेश में रहने वाले लोगों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर इस्लामाबाद की गर्दन की नस है और रहेगी। उन्होंने यह भी साफ किया कि पाकिस्तान इस मुद्दे को कभी नहीं भूलेगा और कश्मीर के लोगों का समर्थन करता रहेगा। जनरल मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान और भारत दो अलग-अलग देश हैं। यह अंतर न केवल धर्म में बल्कि रीति-रिवाजों, संस्कृति बल्कि सोच और महत्वाकांक्षाओं में भी झलकता है।

मुनीर ने 2 राष्ट्रों के सिद्धांत का किया समर्थन

मुनीर ने 1947 के बंटवारे के पीछे दो राष्ट्रों के सिद्धांत का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का निर्माण दो राष्ट्रों के सिद्धांत पर आधारित था और यह विचार भविष्य में भी बना रहेगा। इसके अलावा, पाक आर्मी चीफ जनरल मुनीर ने न केवल कश्मीर बल्कि बलूचिस्तान पर भी पाकिस्तान के कड़े रुख की बात की। उन्होंने कहा कि अलगाववादी ताकतें चाहे जितनी कोशिश कर लें, वे पाकिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता को नुकसान नहीं पहुंचा सकतीं। अगर भारत की 13 लाख की सेना पाकिस्तान को नहीं डरा सकती तो चंद आतंकवादी भी उसकी किस्मत नहीं बदल सकते। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब पाकिस्तान आंतरिक अस्थिरता, आर्थिक दबाव और वैश्विक कूटनीतिक चुनौतियों का सामना कर रहा है।

बूढ़े लोगों में फूट पड़ती है जवानी! लेकिन भारत में लगा बैन, वो दुर्लभ कीड़ा जिसे कहा जाता है हिमालय की वियाग्रा

कश्मीर एक संवेदनशील मुद्दा

पाकिस्तानी सेना प्रमुख का यह आक्रामक रुख दोनों देशों के बीच पहले से मौजूद तनाव को और गहरा कर सकता है। भारत-पाकिस्तान संबंधों में कश्मीर एक संवेदनशील और विवादास्पद विषय रहा है। इस तरह की बयानबाजी इस ऐतिहासिक विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के प्रयासों में बाधा बन सकती है। भारत ने साल 2019 में कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए को निरस्त कर दिया था। इस फैसले के बाद पाकिस्तान ने काफी शोर मचाया था। हालांकि, भारत ने साफ तौर पर कहा था कि यह उनका आंतरिक मामला है और पाकिस्तान को इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। इसके बावजूद पड़ोसी देश ने कश्मीर के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने की कोशिश की लेकिन उसे हर बार निराशा ही हाथ लगी।

फिलीपींस के बाद अब ये देश भारत से खरीदेगा ब्रह्मोस मिसाइल, चीन का काम अब होगा तमाम