India News (इंडिया न्यूज), Pakistan-Afghanistan tension: दुनिया भर में इस समय जंग का माहौल है। एक तरफ जहां रूस यूक्रेन युद्ध चल रहा है। वहीं मीडिल इस्ट में कई देश जंग के चपेट में है। अब भारत को दो पड़ोसी एक दूसरे से लड़ने को तैयार हैं। यो दो देश कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान के अफगानिस्तान हैं। दोनों देशों के सीमाओं पर इस समय खूनी खेल चल रहा है। जिसकी वजह पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक है।
अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग
बता दें 24 दिसंबर की रात को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर दिया था। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 13 नागरिक घायल बताए जा रहे हैं। जिसके बाद अफगानिस्तान ने बदला लेने की कसम खाई। जिसके बाद से दोनों देश जंग के कागार पर खड़े हैं। वहीं पाकिस्तान ने शनिवार (28 दिसंबर) को पक्तिया में एक मस्जिद पर मोर्टार दागे, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद से अफगान के कई नागरिकों ने अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग की है।
पाकिस्तान के 19 सैनिकों की मौत
तालिबान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि डूरंड रेखा पर दोनों तरफ़ से हिंसक झड़पें हो रही हैं। तालिबान ने पाकिस्तानी सेना की दो चौकियों पर कब्ज़ा कर लिया है। तालिबान के सैनिकों ने भारी हथियारों का इस्तेमाल किया और डूरंड रेखा पर पाकिस्तानी सेना की कई चौकियों में आग लगा दी। इस दौरान पाकिस्तानी सेना के 19 सैनिक मारे गए और बाकी भाग गए।
पाकिस्तान में घुसे तालिबानी लड़ाके
तालिबान के लड़ाके गोजगढ़ी, माता संगर, कोट राघा और तारी मेंगल इलाकों में घुस आए हैं और भारी गोलीबारी कर रहे हैं। इस बीच, पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि उसने खुर्रम और उत्तरी वजीरिस्तान में घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया है।
दुनिया की सबसे ख़तरनाक सीमा
अफ़गान तालिबान के लड़ाके डूरंड रेखा पार करके पाकिस्तान में घुस आए हैं और पाकिस्तानी सेना की चौकियों को निशाना बना रहे हैं। चौकियों पर गोले दागे जा रहे हैं। दरअसल, अफ़गानिस्तान और पाकिस्तान के बीच 2640 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा का नाम डूरंड रेखा है। यह रेखा दक्षिण में पश्तून आदिवासी इलाके और बलूचिस्तान से होकर गुजरती है। इस तरह यह पश्तूनों और बलूचों को दो देशों में बांटती है। इसे दुनिया की सबसे ख़तरनाक सीमा भी माना जाता है।
19 साल बाद बना खास संयोग, उज्जैन में सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब