India News (इंडिया न्यूज), Pakistan Goods In India: 1947 में भारत से अलग होकर पाकिस्तान बना, दोनों ही देशों की तुलना वर्तमान समय से करें तो दोनों में जमीन आसमान का फर्क है। आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है, तो पाकिस्तान कर्जों में डूबा हुआ है। अगर पाकिस्तान को कंगाल देश कहा जाए तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। पाकिस्तान व्यापार के जरिए भारत से खूब कमाई करता है। उसके देश के कई सामान भारत में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किए जाते हैं। हम अपनी रोजाना की जिंदगी में कई ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं जो पाकिस्तान से आती हैं। अगर हम उन सामानों की बात करें तो सेंधा नमक, मुल्तानी मिट्टी, सूखे मेवे, कई तरह के फल और बिनानी सीमेंट भारत में पाकिस्तान से आता है।
कौन सी चीजें हैं जो पाकिस्तान से आती है?
हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, भारत में त्योहारों में हम जिस सेंधा नमक का इस्तेमाल करते हैं, वह नमक भी पाकिस्तान से आता है। पाकिस्तान में सेंधा नमक की बहुतायत है। वह इसका बड़ा निर्यातक भी है। भारत में इसकी काफी मांग है। महिलाएं सौंदर्य प्रसाधनों का खूब इस्तेमाल करती हैं। भारत में सौंदर्य प्रसाधनों में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल होता है, जोकि पाकिस्तान से भारत आती है। नाम के मुताबिक मुल्तानी मिट्टी पाकिस्तान के मुल्तान में पाई जाती है। यहीं से इसकी आपूर्ति भारत में होती है। भारत पाकिस्तान से बड़ी मात्रा में मुल्तानी मिट्टी खरीदता है।
India China Tension: Laddah में चीन ने दो नए काउंटी बनाने की घोषणा की। LAC। Xi Xingping। World News
सूखे मेवे और कई तरह के फल
इसके अलावा, भारत पाकिस्तान से बड़ी मात्रा में सूखे मेवे खरीदता है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2017 में भारत ने पाकिस्तान से करीब 90 मिलियन डॉलर के ताजे फल खरीदे। OEC.World की एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2022 में पाकिस्तान ने भारत को 18.1 मिलियन डॉलर का निर्यात किया। भारत में बड़ी मात्रा में बिकने वाला बिनानी सीमेंट पाकिस्तान से आता है। इस सीमेंट की पूरे देश में अच्छी बिक्री भी होती है।
कई अन्य सामान भी खरीदता है भारत
अगर हम पाकिस्तान से भारत आने वाले सामानों की सूची की बात करें तो वो काफी लंबी है। भारत पाकिस्तान से चश्मे में इस्तेमाल होने वाले ऑप्टिक्स भी खरीदता है। इसके अलावा भारत पाकिस्तान से बड़ी मात्रा में चमड़ा और उससे बने सामान भी खरीदता है। भारत की खरीद से पाकिस्तान को भी अच्छी खासी कमाई होती है। कपास, स्टील, धातु के यौगिक भी पाकिस्तान से भारत आते हैं।