India News (इंडिया न्यूज), Pak Expert On India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (11 मार्च 2025) को मॉरीशस की दो दिवसीय यात्रा पर गए। पीएम मोदी की यात्रा को लेकर पाकिस्तानी विशेषज्ञ कमर चीमा ने कहा है कि भारत खुद का अंतर्राष्ट्रीयकरण कर रहा है। वह हर देश के साथ सांस्कृतिक और धार्मिक संबंध तलाश रहा है और मॉरीशस में 70 फीसदी आबादी का दिल और धड़कन भारतीयों के साथ चलती है।

कमर चीमा ने क्या कहा?

कमर चीमा ने कहा, ‘मॉरीशस भारत है, मॉरीशस भारत है। वहां के 70 फीसदी लोगों का दिल और धड़कन भारतीयों के साथ चलती है। भारत अब अंतरराष्ट्रीयकरण कर रहा है। वह विश्वास और संस्कृति के जरिए खुद का अंतरराष्ट्रीयकरण कर रहा है।’ उन्होंने यह भी कहा कि समुद्री समझौते की क्या बात है। बस यही है। भारतीय वायुसेना मॉरीशस में बैठेगी, भारतीय नौसेना वहां जाएगी। इसके अलावा उन्हीने कहा कि, हिंद महासागर क्षेत्र भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। भारत को मॉरीशस और अफ्रीका की इसी वजह से जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत अफ्रीका में अपना सांस्कृतिक और धार्मिक संबंध भी तलाश रहा है। दूसरा, वह अफ्रीका को व्यापारिक दृष्टिकोण से भी देख रहा है।

व्हिस्की में कितना पानी मिलाना सही? 99.9 लोगों को नहीं पता ये बात, Holi मानाने से पहले पढ़ लें ये रिचर्स

बड़ी संख्या मिडिल ईस्ट जाते है भारतीय

कमर चीमा ने कहा कि पहले भारतीय बड़ी संख्या में मिडिल ईस्ट जाते थे। फिर उन्होंने वहां धार्मिक संबंध बनाए। इस तरह भारत यहां अपना संबंध बना रहा है और बहुत मजबूत संबंध बना रहा है। उन्हें पता है कि क्या करना है और कैसे चीजों को आगे बढ़ाना है।

पाक विशेषज्ञ ने क्या कहा?

पाक विशेषज्ञ ने कहा, ‘देखिए, जब आपको पता है कि इस देश में 68-70 प्रतिशत लोग हमारे हैं, तो एक अलग स्तर होता है। यही बात है, जब भारत मिडिल ईस्ट जाता है, भारतीय सेना प्रमुख जाते हैं, तो वह सऊदी जाकर कहते हैं कि आपको कितने मुस्लिम सैनिक चाहिए, आपको कितने मुस्लिम जनरल चाहिए, हम आपको देंगे। वे काबा की रक्षा करेंगे, वे सऊदी अरब की रक्षा करेंगे। हालांकि, अभी सऊदी की तरफ से ऐसा कोई सहज स्तर नहीं है, लेकिन भारतीय जो भी पेशकश करेंगे, शायद वह समय आ सकता है जो भारत चाहता है।

हर घंटे 55 सैनिकों की मौत…अचानक ट्रंप में जेलेस्की को ऐसा क्या दे दिया कि रूस में मची अब तक की सबसे बड़ी तबाही, सदमे में पुतिन