India News (इंडिया न्यूज), India-Pakistan Tension : पाकिस्तान में इस वक्त हाहाकार मचा हुआ है। सेना से लेकर मंत्रियों तक सभी के अंदर यही खौफ है कि पता नहीं कब भारत उनपर एक्शन ले लेगा। लेकिन इसके बाद भी पड़ोसी देश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसकी तरफ से लगातार भारत को उकसाने वाला काम किया जा रहा है। अब पाकिस्तान की तरफ से दावा किया गया है कि शनिवार को उसने अब्दाली हथियार प्रणाली का टेस्ट किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अब्दाली एक सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है, जिसका ट्रेनिंग लॉन्च किया गया है। इसकी रेंज 450 किलोमीटर है। पहलगाम अटैक के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव अपने चरम पर हैं। दोनों देशों की सेनाएं युद्ध अभ्यास कर रही हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान की तरफ से ‘एक्सरसाइज इंडस’ नाम से अभ्यास हो रहा है।

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। इससे दुनिया के कई देश भी चिंतित हैं, क्योंकि दोनों के पास परमाणु बम हैं। और अगर युद्ध हुआ तो इसे परमाणु युद्ध में बदलने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार की ओर से पाकिस्तान पर कई तरह की कार्रवाई की गई है, जिसमें सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) को निलंबित करना, पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करना और वाघा-अटारी सीमा को बंद करना शामिल है।

पाकिस्तान को सबसे बड़ा झटका सिंधु जल संधि को निलंबित करना लगा है। तब से वहां के मंत्री भारत का खून बहाने और परमाणु मिसाइलों का इस्तेमाल करने की धमकियां दे रहे हैं। लेकिन उन्हें अच्छी तरह पता है कि इन धमकियों का भारत पर कोई असर नहीं होगा।

पाकिस्तान से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात पर प्रतिबंध

भारत सरकार ने पाकिस्तान को नया झटका दिया है। सरकार ने पाकिस्तान से सभी प्रकार के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस फैसले को लेकर वाणिज्य मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, पाकिस्तान में उत्पन्न या वहां से निर्यातित सभी वस्तुओं का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात या पारगमन, चाहे वे स्वतंत्र रूप से आयात योग्य हों या अन्यथा अनुमत हों, तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक प्रतिबंधित रहेगा।

भारत के हाथ उठाने से पहले Shehbaz-Munir ने खुद तबाह कर लिया पाकिस्तान, अमेरिका की रिपोर्ट में भयानक खुलासा

5 बीवियां और 26 बच्चे वाला वो हैवान जिसे मिली चूहे की मौत, इस जगह छोड़ गया परिवार, अब बेटा भुगत रहा 3 हजार मौतों की सजा