India News(इंडिया न्यूज),Pakistan: पाकिस्तान में हिंदूओं के साथ अत्याचार की घटना तो हमेशा से आती रही है। इसी बीच पाकिस्तान के सिंध प्रांत से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है जहां एक नाबालिग हिंदू लड़की को अगवा कर गैर समुदाय के युवकों ने गैंगरेप किया। जानकारी के लिए बता दें कि, ये घटना 30 सितंबर की है जब मनचले युवकों ने नाबालिग लड़की को घर से अगवा किया जबकी पुलिस ने इस घटना के दो दिन बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज की है, वहीं चौकाने वाली खबर ये है कि, अभी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पुलिस की आनाकानी
जानकारी के लिए बता दें कि, पाकिस्तान में रहने वाली हिंदू समुदाय की नाबालिग लड़की जिसकी उम्र 15 वर्ष बताई जा रही है। उसने अपने बयान में कहा कि, उसे उसके घर से 30 सितंबर को अगवा किया गया। जिसके बाद सात युवकों ने उसका अपहरण कर उसके साथ रेप किया, इसके साथ ही युवती ने आरोप लगाया कि, पुलिस ने FIR दर्ज करने में आनाकानी की। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, 30 सितंबर को हुए रेप की घटना का पुलिस ने दो दिन बाद FIR दर्ज की है। इसके लिए लड़की के परिवार को थाने के कई चक्कर लगाने पड़े और विरोध प्रदर्शन भी करना पड़ा। हलाकि, अभी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
ये भी पढ़े
- विश्वकप से पहले तैयारियों को परखने का आखरी मौका, नीदरलैंड्स के खिलाफ अभ्यास मैच कल
- बिहार जातीय गणना के समर्थन में अखिलेश यादव ने कहा – ‘PDA ही तय करेगा भविष्य की राजनीति की दिशा