India News (इंडिया न्यूज), Pakistan Long Range Missile : भारत के पड़ोसी देश और सबसे बड़े दुश्मन पाकिस्तान से दुनिया के लगभग सभी देश परेशान है। अब इस लिस्ट में अमेरिका का नाम भी जुड़ गया है। एख समय पर पाकिस्तान के साथ खड़े रहने वाले अमेरिका को जब से ये पता चले है कि पाकिस्तान एक ऐसा मिसाइल बना रहा है, जो उसकी जमीन तक मार करने की क्षमता रखता है। तब से US में सभी के होश उड़ गए हैं। इसी वजह से बिना देरी किए हुए अमेरिका ने पाकिस्तान के 4 डिफेंस कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिका के साथ भारत के लिए भी ये चिंता का विषय है, अगर पाकिस्तान ऐसी कोई मिसाइल बना रहा है तो। अब सवाल ये उठता है कि क्या भारत के पास ऐसी कोई मिसाइस है या नहीं?
क्या भारत के पास है ऐसी मिसाइल?
भारत की बात करें तो फिलहाल भारतीय सेना के पास इतनी दूरी तक मार करने वाली कोई मिसाइल नहीं है। लेकिन भारत के पास हाइपरसोनिक मिसाइल जैसे कई मिसाइल हैं। जोकि पल भर में दुश्मन की धज्जियां उड़ा सकती हैं। इसके अलावा सबसे अहम बात ये है कि भारत परमाणु शक्ति वाला देश है।
दुनिया की टॉप 5 सबसे लंबी दूरी वाली मिसाइलें
फिलहाल रूस की आरएस-28 सरमत दुनिया की सबसे लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल है। इस मिसाइल की रेंज 18,000 किलोमीटर है। इसके बाद एलजीएम-30 मिनटमैन III अमेरिका की सबसे लंबी दूरी की मिसाइल है। तीसरे नंबर पर ह्वासोंग-15 उत्तर कोरिया की सबसे लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल है। इसकी अनुमानित रेंज 13000 किलोमीटर है। इसके अलावा चीन की डीएफ-41 सबसे लंबी दूरी कर मार करने वाली मिसाइल है। इसे डोंगफेंग-41 के नाम से भी जाना जाता है। इसकी रेंज 12,000-15,000 किलोमीटर तक मानी जाती है। वहीं अमेरिकी नौसेना की ट्राइडेंट डी5 मिसाइल की रेंज 12,000 किलोमीटर है।
पाकिस्तान बना अमेरिका के लिए खतरा!
अमेरिका द्वारा पाकिस्तान के 4 डिफेंस कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने के बाद व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि पाकिस्तान अब अमेरिका के लिए बड़ा खतरा बन रहा है। उन्होंने आगे कहा कि परमाणु हथियारों से लैस पाकिस्तान लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल विकसित कर रहा है। वह ऐसी मिसाइलें बनाने में लगा है, जिसमें दक्षिण एशिया के बाहर अमेरिका पर भी हमला करने की क्षमता होगी। राष्ट्रीय सुरक्षा के उप सलाहकार जॉन फाइनर ने कहा कि पाकिस्तान की गतिविधियां उसके इरादों पर गंभीर सवाल उठाती हैं।