India News (इंडिया न्यूज), Pakistan Preparing Rohingya Terrorists: रोहिंग्या(Rohingya) को लेकर गृह मंत्रालय को बड़ी जानकारी हाथ लगी है। पाकिस्तान भारत में अब रोहिंग्या को आतंकी बनाकर भेजने की बड़ी तैयारी कर रहा है। पाकिस्तान इन रोहिंग्या की ट्रेनिंग भी पाकिस्तान और पार्क अधिकृत कश्मीर की बजाए बांग्लादेश में कर रहा है। रोहिंग्या की भर्ती और प्रशिक्षण का काम बांग्लादेश में हो रहा है और इसका पूरा खर्च पाकिस्तान उठा रहा है।इस नए चौकाने वाले खुलासे से सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ गई है। भारत में बड़ी संख्या में रोहिंग्या अवैध रूप से रह रहे है जो आसानी से पाकिस्तान और बांग्लादेश के लिए स्लीपर सेल का काम कर सकते है। आईबी ने कुछ रोहिंग्या को ऐसे ही स्लीपर सेल का काम करने का मॉडल भी पकड़ा है।
जम्मू,झारखंड,मुंबई, बिहार,दिल्ली,पश्चिम बंगाल, असम इन रोहिंग्या(Rohingya) की शरण स्थली बने हुए है। बांग्लादेश की सीमा से इन रोहिंग्या(Rohingya) का भारत ने आने जाने का रास्ता बना हुआ है सड़क और पानी दोनो रास्ते इन बांग्लादेशी और रोहिंग्या के लिए खुला रास्ता बना हुआ है। भारत और बांग्लादेश के बीच जैसे जैसे संबंधों में तनातनी चल रही है ऐसे में रोहिंग्या की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।बांग्लादेश बनने के बाद पहली बार भारत और बांगलादेश के बीच तनाव इतना बड़ा है।
दिल्ली के घर घर में रोहिंग्या की घुसपैठ
सबसे ज्यादा चौकाने वाली खबर दिल्ली से सामने आई है।दिल्ली के हर घर में रोहिंग्या(Rohingya) की घुसपैठ हो चुकी है। राजधानी दिल्ली में हर घर से कचरा कूड़ा उठाने का काम कर रहे इन लोगो में अधिकांश रोहिंग्या है। दिल्ली नजर निगम के सफाई कर्मचारियों जमादारो ने इन रोहिंग्या को अपने अपने इलाकों में कूड़ा कचरा उठाने का काम ठेके पर दे रखा है। नतीजतन इन रोहिंग्या की घुसपैठ दिल्ली के हर घर घर में हो गई है।
किसी भी आतंकी घटना को अंजाम देने का काम इन रोहिंग्या से पाकिस्तान और बांग्लादेश करा सकता है। दिल्ली के हर स्लम क्षेत्र में इन बांग्लादेशी रोहिंग्या(Rohingya) को अलग से पहचाना जा सकता है।इनकी झोपड़ी का आकार गोल होता है जबकि स्थानीय लोगो की झोपड़ी स्लोपिंग शेप में होती है। दिल्ली के ओखला, शाहदरा,मंडावली,कोंडली इलाकों में रोहिंग्या की बड़ी आबादी रहती है। वह भी अवैध रूप से लेकिन इनके पास आधार कार्ड,राशन कार्ड और वोटर आई कार्ड जैसे पहचान पत्र भी मिल रहे है।एक सुनियोजित संगठित तरीके से इन रोहिंग्या को भारत का नागरिक बनाने का षडयंत्र चल रहा है इस षडयंत्र में राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल है।