India News (इंडिया न्यूज), Pakistan Maulana Viral Video: पहलगाम हमले के बाद भारत लगातार अपने फैसलों के जरिए पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। सिंधु जल संधि को निलंबित करने के बाद आज भारत ने चिनाब नदी का पानी भी रोक दिया है। अब झेलम पर बने किशनगंगा बांध का पानी रोकने की तैयारी चल रही है। इस बीच पाकिस्तान के इस्लामाबाद की लाल मस्जिद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मौलवी को धर्मोपदेश देते हुए देखा जा सकता है।
वीडियो हो रहा वायरल
वायरल हो रहे इस वीडियो में मौलवी यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अगर जंग हुई तो पाकिस्तान की तरफ से कितने लोग भारत के खिलाफ लड़ने जाएंगे। जवाब में एक भी व्यक्ति ने हाथ नहीं उठाया। मौलवी ने आगे कहा कि लोग उनके साथ इसलिए नहीं खड़े हैं क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच जंग इस्लाम की जंग नहीं है। भारत में मुसलमानों पर उतना अत्याचार नहीं होता जितना पाकिस्तान में होता है। मौलवी ने कहा कि बहुत कम लोग इस बात से सहमत हैं कि अब लोग धीरे-धीरे मामले को समझ रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई इस्लाम की नहीं बल्कि कौम की है। क्या भारत में भी उतने ही लोग लापता होते हैं जितने पाकिस्तान में? इस दौरान मौलवी ने पाकिस्तानी सेना पर भी निशाना साधा है।
होने वाला है कुछ बड़ा! भारत के जेम्स बॉन्ड ने की PM Modi से की मुलाकात, पाकिस्तान में मची अफरा-तफरी
भारत का साथ देंगे पश्तून
एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जो पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का बताया जा रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में मौलाना को यह रहे कहते हुए सुना जा रहा है कि अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करता है तो हम पश्तून भारतीय सेना के समर्थन में खड़े होंगे। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तानी सेना ने हम पर इतने जुल्म किए हैं कि हम कभी पाकिस्तान जिंदाबाद नहीं कह सकते।
क्या था पूरा मामला?
आपको जानकारी के लिए बता दें कि, जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी। इसके अलावा, इस हमले में 17 लोग घायल भी हुए थे। हमले के बाद से भारत की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। पीएम मोदी ने सेना को कार्रवाई के लिए खुली छूट दे दी है। भारत ने पाकिस्तान के लिए अपना एयरस्पेस भी बंद कर दिया है। इसके अलावा व्यापारिक संबंध भी पूरी तरह खत्म कर दिए हैं। वहीं, युद्ध की आशंका के चलते पाकिस्तान हर दिन भारत को धमकियां दे रहा है।