India News (इंडिया न्यूज), Pakistan News: पाकिस्तान में भारी बारिश के कारण 30 से अधिक लोगों की जान चली गई। इस बारिश के चलते हजारों स्कूल बंद कर दिए गए। अधिकारियों ने रविवार को घोषणा की। बता दें कि गुरुवार से लगातार हो रही बारिश ने देश के कई हिस्सों में काफी व्यवधान पैदा किया है। इस बारिश के चलते बलूचिस्तान प्रांत में गुरुवार तक सभी स्कूल बंद रहेंगे।
खैबर पख्तूनख्वा में प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता तैमूर अली खान ने कहा कि दुखद बात यह है कि उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में ढही इमारतों के कारण 18 बच्चों सहित 26 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा, “खैबर पख्तूनख्वा में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश के परिणामस्वरूप कुल 27 लोगों की जान चली गई है।”
ये भी पढ़ें- BJP नेता हर्ष वर्धन ने छोड़ी राजनीति, कहा- मेरा क्लिनिक मेरी वापसी का इंतजार कर रहा है
भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत
इसके अलावा भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 150 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए। दक्षिणी बलूचिस्तान में गुरुवार और शुक्रवार को इमारतें गिरने से पांच लोगों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, बाढ़ आ गई है और भूस्खलन ने बलूचिस्तान के गांवों को मुख्य शहरों से अलग कर दिया है। पाकिस्तान के मौसम विभाग ने रविवार को क्षेत्र में और बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है।