India News (इंडिया न्यूज़) Pakistan News : पाकिस्तान दुनिया में आतंकी गतिविधियों के लिए तो पहले से ही मशहूर है। लेकिन अब अरब देशों में भी बदनाम हो रहा है। पाकिस्तान गरीबी और भुखमरी की मार झेल रहा है। इसलिए यह अपने देशों के नागरिकों को अरब देशों में भेज रहा है। जिससे अरब देशों की जेल भर गई हैं।

मीडिया ने किया खुलासा

GEO News  के मुताबिक इराक और सऊदी अरब के एम्बेसडर ने पाकिस्तान से शिकायत किया है। साउदी ने कहा “पाकिस्तान से उनके देशों में पहुँच रहे 90 % भिखारी पाकिस्तान से हैं। इन लोगों को भेजने के बाद भी वापस आ जाते है।

जांच में सामने आया कि ये सब उमरा वीजा के जरिए अरब देशों में आते हैं। लेकिन यह लोग फिर भीख मांगने का काम करने लगते है। इसी कारण इन देशों के कानून के अनुसार उनको गिरफ्तार कर करवाई किया जा रहा है। संख्या ज्यादा होने के कारण इनकी जेलें भर गई हैं।

राजदूतों ने किया शिकायत

अरब देशों का कहना है कि “अंतरराष्ट्रीय भिक्षावृत्ति में लिप्त कई पाकिस्तानी कानूनी मुद्दों में फंस गए हैं। रिपोर्टस के अनुसार विदेशों में पकड़े गए 90% भिखारी पाकिस्तान से थे। सऊदी अरब और इराक के राजदूतों ने शिकायत किया। राजदूतों ने कहा इन गिरफ्तारियों के परिणामस्वरूप उनकी जेलों में भीड़भाड़ हो गई है। जिससे मानव तस्करी के बारे में चिंता बढ़ गई है”।

उन्होंने उल्लेख किया कि “सऊदी अरब में मस्जिद अल-हरम के अंदर पकड़े गए जेबकतरों में से कई पाकिस्तानी थे।   पाकिस्तानी भीख मांगने के लिए अक्सर उमरा वीजा का इस्तेमाल करते थे”।

Also Read :