India News(इंडिया न्यूज),Pakistan News: पाकिस्तान के कोहिस्तान से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है जहां एक लड़की को सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर पोस्ट करना भारी पड़ गया और युवती को अपनी जान गवानी पड़ी। वहीं इस मामले में जानकारी देते हुए स्थानीय पुलिस ने कहा कि, पाकिस्तान के कोहिस्तान में एक युवा लड़की की कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी, क्योंकि बुजुर्गों की एक परिषद, जिसे जिरगा के नाम से जाना जाता है, उसने इसलिए लड़की को मारने का आदेश दिया क्योंकि वह सोशल मीडिया पर एक तस्वीर में दिखाई दी थी।

दूसरी लड़की यो पुलिस ने बचाया

जानकारी के लिए बता दें कि, लड़की के साथ वीडियो में मौजूद दूसरी लड़की को वहां कि स्थानीय पुलिस ने बचा लिया। इसके साथ ही आपको बता दें कि, युवती एक वीडियो में उन दो लड़कियों में से एक थी, जिन्हें स्थानीय लड़कों के साथ नाचते देखा गया था। उसने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जो बाद में वायरल हो गया। वहीं पुलिस अधिकारी के हवाले से दी गई जानकारी के अनुसार बता दें कि, एक अन्य लड़की को उसके जीवन को खतरे की आशंका के कारण पुलिस ने बचा लिया, लेकिन एक वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश ने उसके जीवन को किसी भी खतरे से इनकार करने के बाद उसे उसके पिता के साथ घर भेज दिया।

पुलिस अधिकारी का बयान

इस मामले मे स्थानीय पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, एफआईआर दर्ज कर ली गई है और हत्या का फरमान जारी करने वाले दोषियों और हत्या को अंजाम देने वालों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। बता दें कि, ऐसी घटना पहली बार नहीं हुई है वर्ष 2011 में भी एक ऐसी घटना सामने आई थी जब स्थानीय जिरगा के आदेश पर करीब पांच लड़कियों की हत्या कर दी गई थी।

ये भी पढ़े