India News (इंडिया न्यूज),Pakistan:आर्थिक संकट से जुझ रहे पाकिस्तान को अब देश के टुकड़े होने की चिंता सताने लगी है। इस्लामाबाद के हाथ से बलूचिस्ता निकलने वाला है। पाकिस्तान के अत्याचारों से परेशान बलूचिस्तान अब पाकिस्तान से खूद को अलग करने के लिए तैयार है।पाकिस्तान के द्वारा अवैध कब्जे वाले इलाके का हिस्सा रहे बलूच आर्मी ने इस्लामाबाद के खिलाफ ऐलान-ए-जंग का ऐलान कर दिया है।
हमलों को छुपाने की कोशिश कर रहा है पाकिस्तान
आर्थिक संकट और राजनीतिक बदलाव के दौर में पाकिस्तान के टुकड़े-टुकड़े की शुरुआत होती दिखाई दे रही है। बीते दिनों की खबरों ने स्पष्ट कर दिया है कि बलूचिस्तान पाकिस्तान से अलग होने वाला है। बलूचिस्तान में विद्रोह की आग लगातार फैल रही हाृै। बलूच लिबरेशन आर्मी ने माच शहर में कई महत्वपूर्ण जगहों को अपने कब्जे में ले लिया है। वही कई पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है। वहीं पाकिस्तान सरकार बलूचिस्तान के हमलों को छुपाने की पूरी कोशिश कर रही है।
सड़को पर उतरे पीओके के लोग
बलूचिस्तान के अलावा पाकिस्तान ऑकोपाइड कश्मीर (POK) में भी लोग पाकिस्तान सरकार से परेशान हैंं।
पाकिस्तान द्वारा जबरन कब्जाए गए कश्मीर इलाके में भी हालात लगातार खराब हो रहा है। पाकिस्तान के अत्याचारों और महंगाई के खिलाफ पीओके के लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पीओके के इत्तेहाद चौक पर लोगों का जमावड़ा देखा गया है। मांगों में गेहूं सब्सिडी की बहाली, डायमर भाषा बांध में आंतरिक स्वायत्तता रॉयल्टी शेयर शामिल हैं।पाकिस्तानी मीडिया ते अनुसार एस्टोर, डायमर, घाइजर, हुंजा, नगर, स्कर्दू, शिगर, खरमंग और घांचे समेत क्षेत्र के विभिन्न जिलों में पाकिस्तान शासन के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन देखे गए।
पाकिस्तानी उत्पीड़न का बदला लेंगे
पीओके के लोगों ने कहा कि हमें पाकिस्तान का सरकारी गेहूं नहीं चाहिए। हम 76 वर्षों के पाकिस्तानी उत्पीड़न का बदला लेंगे और अपने अधिकारों को पुन: प्राप्त करेंगे।
ये भी पढ़ें-
- Virat Kohli: कोहली को लेकर फैली अफवाह को भाई विकास ने की खारीज, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कही यह बात
-
Ruturaj Gaikwad Birthday: रुतुराज गायकवाड़ का आज जन्मदिन, जानें कैसा रहा इनका इंटरनेशनल रिकॉर्ड