India News(इंडिया न्यूज),Pakistan Parliament: पाकिस्तान की संसद में भारत की चुनाव प्रक्रिया की तारीफ की गई है। विपक्षी नेता शिबली फ़राज़ ने भी पाकिस्तान को भारत से सीखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र ने कैसे अपने लंबे चुनाव EVM से कराए।

भारत की चुनाव प्रक्रिया की तारीफ़ करते हुए शिबली फ़राज़ ने कहा, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र ने अपने लंबे चुनाव EVM से कराए। नतीजों की घोषणा की और बिना किसी धोखाधड़ी के आरोप के सुचारू रूप से सत्ता का हस्तांतरण किया। हम ऐसा क्यों नहीं कर सकते?

 Kangana Ranaut: क्यों टूटा था कंगना का घर? बताई आपबीती

पाक संसद ने और क्या कहा?

पाक संसद ने कहा, मैं दुश्मन देश का उदाहरण नहीं देना चाहता। अभी-अभी वहां चुनाव हुए हैं…क्या किसी ने कहा कि चुनाव में धांधली हुई है। उन्होंने पूछा कि पाकिस्तान स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव क्यों नहीं करा सकता। उन्होंने कहा कि 80 करोड़ से ज़्यादा लोगों ने वोट किया है। लाखों पोलिंग स्टेशन थे। एक व्यक्ति एक जगह रहता था, उसके लिए भी पोलिंग स्टेशन बना दिया। चुनाव एक महीने तक चला। EVM से वोटिंग हुई। किसी ने आवाज़ उठाई। लेकिन हमारी व्यवस्था देखिए। यह पूरी तरह खोखली हो गई है।

यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान की संसद में भारत की तारीफ की गई हो। हाल ही में मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान (MQM-P) पार्टी के नेता और पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के सदस्य सैयद मुस्तफा कमाल ने भारत और अपने देश के विकास के बीच तुलना की थी। उन्होंने कहा था कि जहां दुनिया चांद पर जा रही है, वहीं कराची में एक बच्चा खुले गटर में गिरकर मर रहा है। एक ही स्क्रीन पर एक तरफ भारत के चांद पर उतरने की खबर थी, वहीं दूसरी तरफ कराची में एक बच्चे के खुले गटर में गिरकर मरने की खबर थी। यह खबर हर तीसरे दिन आती है। पाक संसद का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Kangana Ranaut: क्यों टूटा था कंगना का घर? बताई आपबीती