India News (इंडिया न्यूज),Pakistan:एक के बाद एक पाकिस्तान में कई सितारों के प्राइवेट वीडियो इंटरनेट और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यहां कई मशहूर हस्तियों के प्राइवेट वीडियो लीक होने की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसके बाद पाकिस्तान में ऑनलाइन सुरक्षा और डिजिटल प्राइवेसी पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में यहां की एक मशहूर मॉडल का वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि ये मॉडल कौन है और कैसे एक साधारण ग्रेजुएट लड़की पाकिस्तान की स्टार बन गई।
कौन हैं मथिरा मोहम्मद?
तो आपको बता दें कि इस पाकिस्तानी मॉडल का नाम मथिरा मोहम्मद है। मथिरा पाकिस्तान की मशहूर मॉडल, टेलीविजन होस्ट और एक्ट्रेस हैं। वैसे मथिरा मूल रूप से जिम्बाब्वे की हैं और उनका जन्म 25 फरवरी 1992 को जिम्बाब्वे के हरारे में हुआ था। उनके पिता दक्षिण अफ्रीकी और मां पाकिस्तानी थीं। अफ्रीका में राजनीतिक अस्थिरता के कारण उनका परिवार पाकिस्तान आ गया। मथिरा की शुरुआती शिक्षा जिम्बाब्वे में ही हुई। पाकिस्तान आने के बाद उन्होंने ग्रेजुएशन किया।
मॉडल के तौर पर की करियर की शुरुआत
मथिरा ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। उन्होंने जादूगर, देसी बीट्स और नचदी कमाल जैसे म्यूजिक वीडियो से शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 2011 में पाकिस्तानी शो लव इंडिकेटर को होस्ट किया, जिसके बाद वह चर्चा में आईं। 2013 में उन्होंने लक्क च करेंट गाने से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने इंडियन पंजाबी फिल्म यंग मलंग में भी काम किया। वह कुछ ही समय में स्टार बन गईं। मथिरा अपनी ग्लैमरस इमेज और बेबाक अंदाज की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2.5 मिलियन और एक्स पर 59,000 से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं। मशहूर अभिनेत्री मथिरा ने 2012 में सिंगर फरहान जे मिर्ज़ा से शादी की थी, लेकिन 2018 में दोनों का तलाक हो गया। 2014 में उनके बेटे आहिल का जन्म हुआ।
आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पाकिस्तानी जिम्बाब्वे की मॉडल और टेलीविज़न होस्ट मथिरा मोहम्मद के कुछ आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि ये मथिरा के हैं, हालाँकि मथिरा ने इन वीडियो को पूरी तरह से फ़र्जी बताया है। उन्होंने इसे उनकी छवि खराब करने की साज़िश बताया है। इससे पहले पाकिस्तानी मिनाहिल मलिक और इम्शा रहमान के वीडियो भी लीक हो चुके हैं।
कच्चे चबा लिए इस पेड़ के पत्ते तो 21 दिन में उड़ जाएगा गठिए का दर्द, बाहर निकला पेट भी जाएगा धंस!