India News (इंडिया न्यूज), Indus Waters Treaty : भारत की मोदी सरकार ने जब से सिंधु जल समझौते को स्थगित किया है, तब से पड़ोसी देश पाकिस्तान में हाहाकार मचा हुआ है। हाल ये हो गया था कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने गीदड़ भभकी देते हुए भारत के लोगों का खून बहाने की धमकी दी थी।

लेकिन अब जैसे-जैसे वहां पानी की कमी हो रही है, वैसे-वैसे उसके तेवर भी बदल रहे हैं। अब हालात को समझते हुए पाकिस्तानी सांसद सैयद अली जफर ने अब इसे वॉटर बम बताया है।

शुक्रवार 23 मई को पाकिस्तानी संसद में सिंधु जल समझौता स्थगित होने को लेकर बहस हुई है। इस बहस में सीनेटर सैयद अली जफर ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे लिए पानी का मुद्दा भी उतना ही अहम है पाकिस्तान के लिए, जितना आतंकवाद का मुद्दा है। उन्होंने आगे कहा कि ये भी एक जंग है जो हम पर थोपी गई है। 21वीं सदी की जंगें पानी पर होंगी। ये बात आज सही साबित हो रही है।

‘पानी का मुद्दा हल नहीं हुआ, तो हम भूखे मर सकते हैं’

सीनेटर सैयद अली जफर ने पाकिस्तानी संसद को आईना दिखाते हुए कहा कि पाकिस्तान जल संकट से जूझ रहा देश है, जो इस मामले में दुनिया में सबसे ऊपर है। देश आज तेजी से जल संकट की ओर बढ़ रहा है। इसके दो कारण हैं, पहला जलवायु परिवर्तन और दूसरा जनसंख्या। इसलिए यह आतंकवाद जितना ही महत्वपूर्ण है। जफर ने आगे कहा कि अगर हम पानी के इस मुद्दे को नहीं सुलझाते हैं तो हम भूख से मर सकते हैं। सिंधु बेसिन हमारी जीवन रेखा है। इसका तीन-चौथाई पानी बाहर से आता है। 90 फीसदी फसलें इसी पानी पर निर्भर हैं।

एक वॉटर बम हमारे ऊपर पड़ा हुआ है…

जफर ने सिंधु जल संधि का महत्व बताते हुए कहा कि पाकिस्तान में सभी बिजली परियोजनाएं और बांध इसी पानी पर बने हैं। इसलिए हम इसे अपने ऊपर पड़ा पानी का बम मानते हैं जिसे हमें डिफ्यूज करना है। पाकिस्तानी सांसद ने आगे कहा कि पाकिस्तान में पानी ऊपर से नीचे भारत से आता है।

जब पाकिस्तान बना तो भारत ने एक बात तय की कि हमें पाकिस्तान को पानी से जवाब देना है। रेडक्लिफ ने एक सीमा तय की थी जिसमें फिरोजपुर बैराज हमें दिया गया था। रेडक्लिफ ने आखिरी समय में उस रेखा को बदल दिया। उन्होंने पानी की वजह से कश्मीर के मुद्दे को जिंदा रखा।

तो इसलिए मिली पाकिस्तान को भीख! IMF ने बताई PAK को लोन देने के पीछे की इनसाइड स्टोरी, शहबाज शरीफ को 50 बार रगड़वाई नाक

पाकिस्तान की छाती पर एक और प्रहार करने को तैयार भारत, बस एक चाल और! दुनिया भर में भीख के लिए भी तरस जाएगा आतंकिस्तान