India News (इंडिया न्यूज),Pakistan:भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहा युद्ध भले ही थम गया हो। अमेरिका की मध्यस्थता के बाद भारत और पाकिस्तान ने युद्ध विराम की घोषणा कर दी है, लेकिन इस युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को कई गंभीर झटके दिए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को फिर दोहराया है कि भारतीय मिसाइलों के धमाके रावलपिंडी तक सुनाई दिए। रावलपिंडी पाकिस्तान का प्रमुख सैन्य छावनी शहर है। जाहिर है कि इस बार भारत के निशाने पर पाकिस्तान के सैन्य ठिकाने थे, लेकिन ऐसा नहीं है कि सिर्फ भारत ही पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है।

पाकिस्तान के सैन्य ठिकाने बलूची लोगों के निशाने पर हैं। बलूची की आजादी के लिए लड़ रही बलूची लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने पाकिस्तानी सेना और पुलिस के 39 ठिकानों को निशाना बनाने की बात स्वीकार की है।

जारी रहेगी कार्रवाई

बीएलए पाकिस्तान से आजादी की लड़ाई लड़ रहा है। इसे लेकर बीएलए लंबे समय से पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ मोर्चे पर है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से बीएलए ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में BLA ने बलूचिस्तान के अंदर 39 पाकिस्तानी सैन्य और पुलिस ठिकानों पर हमला करने की जिम्मेदारी ली है। BLA ने भारतीय समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए यह जिम्मेदारी ली है। साथ ही BLA ने एक प्रेस बयान में कहा है कि उसका ऑपरेशन अभी भी जारी है, जिसका उद्देश्य कई रणनीतिक लक्ष्यों को हासिल करना है।

सैन्य काफिलों को बनाया निशाना

BLA के प्रवक्ता जियांद बलुत ने समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि हाल के हमलों में BLA ने स्थानीय पुलिस स्टेशनों, सैन्य काफिलों और प्रमुख राजमार्गों के साथ-साथ बुनियादी ढांचे को भी निशाना बनाया है, जिसमें प्रमुख सड़कों पर नाकेबंदी भी शामिल है। वहीं, पाकिस्तान ने कार्रवाई करते हुए एक बुजुर्ग बलूच कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है।

इस वजह से हो रही है लड़ाई

पाकिस्तान पर भेदभाव, आर्थिक शोषण और सैन्य दमन का आरोप लगाते हुए बलूच लंबे समय से उससे अलग होना चाहते हैं। जिसके तहत स्वतंत्र बलूचिस्तान की मांग लंबे समय से चल रही है। वहीं, बलूचों का आरोप है कि पाकिस्तान स्थानीय आबादी को लाभ पहुंचाए बिना क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर रहा है।

रविवार को जरूर पहनने चाहिए इस रंग के कपड़े…जिंदगी में लाते है ऐश्वर्ये और समृद्धि, जीवन पर आ रही विपत्ति भी देते है टाल!

नारियल पानी से भी दौगुनी पोषण से भरी है उसके अंदर की ये चीज, बस खा लीजिये राइट टाइम फिर देखियेगा इसका कमाल