India News (इंडिया न्यूज),Alcohol Consumption:भारत जैसे देश में सांस्कृतिक दृष्टि से शराब पीना बुरा माना जाता है। इसलिए कई लोग खुलेआम इसका सेवन करने से बचते हैं। कुछ देशों में तो शराब पीना इतना आम है कि लोग एक दिन में कई लीटर शराब पी जाते हैं। शराब की खपत देशों की सामाजिक संरचना और संस्कृति के विभिन्न पहलुओं पर निर्भर करती है, यह अलग-अलग देशों में कम या ज्यादा हो सकती है।
इस देश के लोग पीते हैं सबसे ज्यादा शराब
जनवरी 2025 तक दुनिया में प्रति व्यक्ति शराब की खपत के मामले में रोमानिया सबसे ऊपर है। यहां औसतन हर व्यक्ति एक महीने में 16.96 लीटर तक शराब पीता है, जो दूसरे देशों से कहीं ज़्यादा है। रोमानिया के बाद जॉर्जिया है जहां भी हालात कुछ ऐसे ही हैं, यहां प्रति व्यक्ति खपत 14.52 लीटर है। अगर सबसे कम शराब पीने वाले देशों की बात करें तो बांग्लादेश इस लिस्ट में सबसे ऊपर है।जहां हर महीने प्रति व्यक्ति सिर्फ़ 0.01 लीटर शराब पी जाती है। ज़्यादा शराब की खपत वाले देशों में यूरोप सबसे आगे है सबसे ज़्यादा शराब पीने वाले देशों में से ज़्यादातर यूरोप के हैं। जिसमें रोमानिया, जॉर्जिया, चेक गणराज्य, लातविया, जर्मनी, योगांडा आदि शामिल हैं।
सांस्कृतिक प्रभाव
शराब का अत्यधिक सेवन समाज और संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित करता है। रोमानिया और जॉर्जिया जैसे देशों में शराब का सेवन पारंपरिक रूप से एक सामाजिक गतिविधि के रूप में देखा जाता है, इसलिए इन देशों में शराब की खपत की मात्रा अधिक है। वहीं, दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां शराब पर सख्त प्रतिबंध हैं, जैसे कि अधिकांश अरब मुस्लिम देश, पाकिस्तान, बांग्लादेश आदि।
भारत में आपको हर शहर और गांव में शराब आसानी से मिल जाएगी, लेकिन फिर भी इसका चलन आम नहीं है। भारत में एक व्यक्ति एक महीने में 5 लीटर शराब पी जाता है। वहीं, पड़ोसी देश पाकिस्तान में यह आंकड़ा महज 1 से 2 लीटर है।
बांग्लादेश में पी जाती है सबसे कम शराब
बांग्लादेश में सबसे कम शराब पी जाती है। इसका कारण यहां का समाज, धर्म और संस्कृति है। बांग्लादेश एक मुस्लिम बहुल देश है और इस्लाम में शराब का सेवन हराम है। इस वजह से बांग्लादेश में शराब की खपत बहुत कम है।
18 नाबालिक लड़को ने तीन लड़कियों के साथ पहले किया गैंगरेप, फिर जंगल में…, मामला जान कांप जाएगी रूह