India News (इंडिया न्यूज), PM Modi: चीन भी भारत को खुश करने के लिए रामायण पाठ का आयोजन कर रहा है। कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू की जा रही है। संक्षेप में कहें तो अमेरिका, चीन और रूस अपने फायदे के लिए भारत को अपनी तरफ करना चाहते हैं। चीन जानता है कि भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और रक्षा शक्ति है। भारत जिसके साथ होगा उसका पलड़ा भारी रहेगा। अमेरिका भारत को अपनी तरफ करके रूस और चीन से मुकाबला करना चाहता है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, भारत दुनिया के सबसे ताकतवर देशों की सूची में चौथे नंबर पर आता है। भारत से पहले अमेरिका, चीन और रूस आते हैं। 

3 ताकतवर देशों में इस वजह से हो रही जंग

भारत को लेकर अमेरिका, रूस और चीन के बीच बड़ा शीत युद्ध शुरू हो गया है। ये तीनों देश भारत को खुश करने के लिए आपस में ही लड़ रहे हैं। इतिहास में पहली बार बेंगलुरु एयर शो में रूस और अमेरिका के पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट आमने-सामने होंगे। रूस और अमेरिका दोनों ही भारत को अपनी तरफ करने की कोशिश कर रहे हैं चीन जानता है कि भारत एक तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और रक्षा शक्ति है। भारत जिसके साथ होगा, उसका पलड़ा भारी रहेगा। अमेरिका भारत को अपने साथ लेकर रूस और चीन से लड़ना चाहता है।

डोनाल्ड ट्रंप की निकली हेकड़ी! पहले दी थी कनाडा-मेक्सिको के खिलाफ सुनाया था फैसला, अब किसके डर से उस पर लगा दी रोक

चीन भारत को लुभाने की कर रहा कोशिश

चीन अमेरिका से बचने के लिए भारत को लुभाने की कोशिश कर रहा है। इन दोनों के अलावा रूस भी भारत को अमेरिका से दूर रखना चाहता है। यह युद्ध काफी दिलचस्प और खतरनाक है। चीन अचानक भारत का सबसे अच्छा दोस्त बनने की कोशिश कर रहा है। राम का धनुष उठाना, फिर राम सीता का विवाह, लक्ष्मण का बेहोश होना, रावण का वध, यह सब बीजिंग में चीनी कलाकारों ने किया। इन तस्वीरों को चीन में भारतीय दूतावास ने शेयर किया। रामायण के अलावा चीन ने भारत के लिए अपनी बाहें खोल दी हैं। चीन ने भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री से मुलाकात की। वहीं पर उसने कहना शुरू कर दिया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू होनी चाहिए।

सैफ अली खान के शहजादे की डेब्यू फिल्म का पहला लुक आया सामने, देख कर क्रेजी हुए फैंस