India News (इंडिया न्यूज), Biden Wife Got Costliest Gift From PM Modi: साल 2023 में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन (यूएस फर्स्ट लेडी) को कई खास तोहफे मिले। लेकिन सबसे खास बात यह है कि, इन सभी में सबसे महंगा तोहफा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया। बता दें कि, अमेरिकी विदेश विभाग ने सालाना हिसाब-किताब सार्वजनिक करते हुए यह जानकारी दी है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया तोहफा एक बेशकीमती हीरा है। हालांकि, बताया जा रहा है कि, इसके बावजूद जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी। उस हीरे को व्हाइट हाउस के पूर्वी इलाके में आधिकारिक इस्तेमाल के लिए रखा गया है।
सूरत में बना था वो हीरा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी ने जिल बाइडेन को 7.5 कैरेट का हीरा भेंट किया था। उस वक्त इसकी कीमत करीब 20 हजार डॉलर यानी करीब 17 लाख 15 हजार रुपये थी।यूएस फर्स्ट लेडी जिल बिडेन के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि, यह हीरा लैब में विकसित किया गया है जिसका उत्पादन और पॉलिश सूरत में किया गया है। प्रवक्ता ने आगे कहा कि यह हीरा जो बिडेन के पद छोड़ने के बाद, 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले ही राष्ट्रीय अभिलेखागार को सौंप दिया जाएगा।
क्या कहता है अमेरिकी कानून?
हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, अमेरिकी कानून के अनुसार अगर यूएस फर्स्ट फैमिली को विदेशी नेताओं से 480 डॉलर से अधिक महंगा उपहार मिलता है, तो उसे घोषित करना होता है। हालांकि, अगर छोटे-मोटे उपहार हैं तो उन्हें निजी इस्तेमाल के लिए रखा जा सकता है, लेकिन उपहार के रूप में मिलने वाली महंगी वस्तुओं को आमतौर पर राष्ट्रीय अभिलेखागार में रखा जाता है या आधिकारिक तौर पर प्रदर्शित किया जाता है। ऐसे में एक विकल्प जरूर है कि जिस व्यक्ति को वह उपहार मिला है, वह उसे अमेरिकी सरकार से जरूर खरीद सकता है। यानी अगर जिल बाइडेन चाहें तो उनके पास यह कीमती हीरा खरीदने का विकल्प जरूर है।
Bangladesh Deploys Turkish Tanks Against India : नहीं सुधर रहा Yunus, तुर्की से खरीद रहा खतरनाक टैंक