India News (इंडिया न्यूज), PM Modi Saudi Arabia Visit: भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आसामी रूट से अभी सऊदी अरब में प्रवेश ही किया था कि क्राउन प्रिंस ने उनकी सुरक्षा और स्वागत के लिए के लिए अपने सबसे ताकतर लड़ाकू विमान भेज दिए। इसे दुनिया के लिए एक यह एक खास इशारा है। जिसके तहत रॉयल सऊदी एयरफोर्स के F15 विमानों ने सऊदी हवाई क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान का स्वागत किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी ट्वीट कर इसे प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत का एक खास इशारा बताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब को भारत के सबसे मूल्यवान साझेदारों में से एक बताया है और इसे एक भरोसेमंद दोस्त और सहयोगी बताते हुए कहा है कि मौजूदा समय उनके संबंधों के लिए एक आशाजनक समय है। जिसमें ‘असीमित संभावनाएं’ हैं। सऊदी अरब की अपनी दो दिवसीय यात्रा से पहले अरब न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में मोदी ने कहा, ‘भारत और सऊदी अरब न केवल अपने लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए एक साथ आगे बढ़ते रहेंगे।’

दोनों देशों के संबंध पर क्या बोले प्रधानमंत्री?

इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘दोनों देश द्विपक्षीय निवेश संधि पर काम कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि ‘भारत और जीसीसी (खाड़ी सहयोग परिषद) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते में भारत और सऊदी अरब तथा पूरे क्षेत्र के बीच आर्थिक संबंधों को बदलने की क्षमता है।’ इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘इस साझेदारी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सऊदी नेतृत्व की प्रशंसा की और निमंत्रण के लिए सऊदी अरब के राजकुमार (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान को धन्यवाद दिया।’ उन्होंने कहा, ‘सऊदी अरब भारत के सबसे मूल्यवान भागीदारों में से एक है, एक समुद्री पड़ोसी, एक भरोसेमंद दोस्त और एक रणनीतिक सहयोगी है।’

जसप्रीत बुमराह का जलवा जारी, जीत लीया क्रिकेट का सबसे उम्रदराज अवार्ड, इस महिला खिलाड़ी ने मारी बाजी

मानसूनी हवाओं जितने पुराने दोनों देशों के संबंध

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध मानसूनी हवाओं जितने पुराने हैं।’ उन्होंने कहा कि ‘दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध न केवल वैश्विक चुनौतियों से बचे रहे हैं, बल्कि संबंधों को भी मजबूत किया है।’ प्रधानमंत्री मोदी ने अरब मीडिया से कहा कि ‘हमारा रिश्ता नया नहीं है। यह सदियों पुराने सभ्यतागत आदान-प्रदान पर आधारित है। विचारों से लेकर व्यापार तक, हमारे दो महान देशों के बीच निरंतर प्रवाह रहा है।’

Trump छोड़ो भारतीय मूल के FBI डायरेक्टर ने दिखाई ऐसी देश भक्ति, ये फोटो देखकर गदगद हो जाएंगे PM Modi