इंडिया न्यूज, न्यूयार्क:
(Millionaire Dog) अमेरिका में एक पालतू कुत्ते की कीमत करोड़ों में होने वाली है। क्योंकि कुत्ते की मालकिन अपनी सारी संपत्ति उसके नाम पर करने वाली है। दरअसल, ये पालू कुत्ता प्लेबॉय मॉडल जू इशेन का है। इस डॉग का नाम फ्रांसिस्को है। हाल ही में जू इशेन ने अपनी पूरी प्रॉपर्टी डॉग के नाम करने की घोषणा की है। मॉडल का कहना है कि फ्रांसिस्को उनके लिए सबकुछ है और वो अपनी 15 करोड़ की संपत्ति उसके नाम कर रही हैं। प्लेबॉय मॉडल जू इसेन अपने डॉग को अपना वारिस घोषित करने के लिए वकीलों से बात कर रही हैं। इसके बाद जू इशेन के दोनों अपार्टमेंट और उनकी दो कारें भी फ्रांसिस्को के नाम की जाएंगी। जू इशेन मूल रूप से ब्राजील की मॉडल हैं और लंबे वक्त से अमेरिका में रह रही हैं।

Connect With Us : Twitter Facebook