India News (इंडिया न्यूज),Russia-Ukrain War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बहस से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अमेरिका और यूरोप के बीच दूरियां और बढ़ेंगी। ट्रंप अमेरिका को नाटो से भी अलग कर सकते हैं। मौके को भांपते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ट्रंप को साथ लाने की रणनीति बनाई है। नाटो देशों के नेता ट्रंप को मनाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं पुतिन ने ट्रंप को खनिज सौदे का लुभावना ऑफर दिया है। वाशिंगटन में ट्रंप और जेलेंस्की की धमाकेदार मुलाकात हुई और तीखी बहस और विवाद देखने को मिला। बातचीत का अंत ऐसा हुआ कि जेलेंस्की को व्हाइट हाउस छोड़ने को कहा गया और ट्रंप ने यह भी साफ कर दिया कि जो हमसे दूर जाएगा, वह बहुत दूर चला जाएगा, दूरी तो बन ही गई है, लेकिन जेलेंस्की समेत दुनिया के तमाम नेताओं ने इस विवाद को तुरंत खत्म करने की कोशिश शुरू कर दी। कोशिशें सिर्फ नाटो देशों की तरफ से ही नहीं की जा रही हैं, बल्कि पुतिन भी ट्रंप को अपनी तरफ लाने की कोशिश कर रहे हैं। पुतिन ने मौके का फायदा उठाते हुए अमेरिका को अपने खनिजों का लालच दिया है। रूस ने ट्रंप को डील का ऑफर दिया है। कहा गया है कि रूस के पास यूक्रेन से ज्यादा खनिज हैं, रूस खनिजों के लिए अमेरिका से डील करेगा। रूस अमेरिका से डील करने को तैयार है।
खनिज पदार्थों का सौदा
युद्ध विराम वार्ता शुरू होते ही अमेरिका यूक्रेन से खनिज पदार्थों का सौदा करना चाहता है। अब रूस ने ट्रंप को बहुत बड़ा ऑफर दिया है। रूस के ऑफर और अमेरिका के रुख से नाटो में खलबली मच गई है। ट्रंप के करीबी एलन मस्क ने सलाह दी है कि अब समय आ गया है जब अमेरिका को यूएन और नाटो से अलग हो जाना चाहिए। अमेरिकी सांसद माइक ली ने भी कहा है कि अमेरिका को यूएन और नाटो से अलग हो जाना चाहिए। मस्क की इस मांग के बाद नाटो समेत यूक्रेन में कोहराम मच गया है।
ट्रंप को मनाने की कोशिश
ब्रिटिश पीएम कीर स्टारमर ने ट्रंप को मनाने की कोशिश शुरू कर दी है और कहा गया है कि जेलेंस्की को उनके व्यवहार के लिए माफ किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप सरकार ने जेलेंस्की से माफी मांगने को कहा है। जेलेंस्की से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को कहा गया है। जेलेंस्की से मुलाकात के बाद ब्रिटिश पीएम स्टारमर ने ट्रंप से फोन पर बात की है। इटली के पीएम मेलोनी ने भी ट्रंप से फोन पर बात की है।
अमेरिका से भी मांगी मदद
नाटो प्रमुख मार्क रूट ने जेलेंस्की से बात की है। जेलेंस्की से अमेरिका के साथ रिश्ते सुधारने को कहा गया है। जेलेंस्की ने अमेरिका से मदद भी मांगी है। इस बहस को भुलाकर नए रिश्ते शुरू करने की हर तरफ से कोशिश हो रही है। पोलैंड ने कहा है कि अमेरिका के बिना युद्धविराम संभव नहीं है, इसलिए अमेरिका से दूरी बनाना ठीक नहीं है। इस बीच अमेरिका में जेलेंस्की के पक्ष में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। माना जा रहा है कि ट्रंप सरकार पर दबाव बनाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान उपराष्ट्रपति वेंस के खिलाफ नारे लगाए गए। न्यूयॉर्क में जेलेंस्की के पक्ष में कई लोग सड़कों पर उतर आए। इस बीच पुतिन ने भी ट्रंप को अपनी तरफ करने की कोशिश शुरू कर दी है। अब अगर अमेरिका यूरोप से अलग होकर रूस के साथ समझौता करता है तो दुनिया में एक नया समीकरण बनेगा। ट्रंप और पुतिन की दोस्ती के बाद रूस का विस्तार हो सकता है और कई देशों का अस्तित्व खत्म हो सकता है।
यूक्रेन वाले हथियारों से इस मुस्लिम देश में मची तबाही, मारे गए मुसलमान, मंजर देख कांप गए लोग
बिहार किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! कृषि कार्य के लिए जून तक मिल जाएंगे बिजली कनेक्शन
Delhi Ka Mausam: दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी, 31 डिग्री तक जाएगा तापमान, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम