India News (इंडिया न्यूज), Woman Who Claims Returned From Heaven: हमारी जिंदगी इतनी अजीब है कि हम चाहकर भी कुछ घटनाओं पर यकीन नहीं कर पाते। हमने जन्म और मृत्यु के बारे में बहुत कुछ सुना है। इसके अलावा कुछ लोग ऐसे दावे करते हैं जो हमें चौंका देते हैं। जब लोग दावा करते हैं कि वे मरने के बाद वापस आ गए हैं, तो यकीन करना मुश्किल होता है। हमने ऐसी कई कहानियां सुनी हैं लेकिन एक महिला ने अजीबोगरीब बातें बताई हैं।

कुछ मिनट के लिए मरी थी महिला

महिला का दावा है कि वह सिर्फ 11 मिनट के लिए मरी थी और फिर धरती पर वापस आ गई। बहुत से लोग जानना चाहेंगे कि मरते समय इंसान को कैसा महसूस होता है? चार्लोट होम्स नाम की महिला का दावा है कि जब उसकी मौत हुई, उसके बाद वह सीधे स्वर्ग चली गई। यहां उसने बहुत सी चीजें देखीं, जो कल्पना से परे थीं।

मुस्लिम देश का खूंखार ‘शैतान’ Israel पर हमला करने से पहले अपना परिवार लेकर भागा, ‘दरिंदे’ की बीवी के पास दिखा ऐसा खजाना उड़ गए हर एक के होश?

11 मिनट के लिए ‘स्वर्ग’ में पहुंची

कैंसस की रहने वाली एक महिला चार्लोट होम्स साल 2019 में 68 साल की उम्र में हाई ब्लड प्रेशर की वजह से हालत बिगड़ने के बाद मैं बेहोश हो गई थीं। चार्लोट ने यह दावा भी कि वह अस्पताल के बिस्तर पर मरी और 11 मिनट के लिए स्वर्ग पहुंच गई। यहां उसकी मुलाकात देवदूतों और परिवार के दूसरे मृत सदस्यों से हुई। उसका दावा है कि वह अपना शरीर भी देख सकती थी, जिसे होश में लाने के लिए नर्स और डॉक्टर सीपीआर दे रहे थे। इसी बीच उसे तेज रोशनी दिखाई दी और मधुर संगीत बजने लगा। इतना ही नहीं, उसे फूलों की खुशबू भी आ रही थी। जब उसने अपनी आंखें खोलीं तो वह स्वर्ग था। महिला ने दावा किया कि वहां प्रकृति भी संगीत पर नाच रही थी।

मृत रिश्तेदारों से मिलना

इतना ही नहीं, महिला ने कहा कि वह उस जगह को शब्दों में बयां नहीं कर सकती। वह अपने मृत माता-पिता और बहन से मिली। वे वहां बहुत युवा और स्वस्थ दिख रहे थे। वह अपने बच्चे से भी मिली जो उसके गर्भ में ही मर चुका था। इस खूबसूरत अनुभव के साथ-साथ उसे नर्क की झलक भी दिखाई गई। वहां सड़ी-गली गंध आ रही थी और डरावनी चीखें सुनाई दे रही थीं। इसके कुछ देर बाद ही उसे अपने शरीर में वापस लौटने का अनुभव हुआ और वह अस्पताल के बिस्तर पर होश में आई। इस घटना के 4 साल बाद 28 नवंबर, 2023 को चार्लोट की मौत हो गई।

ड्रैगन ने फिर चली गंदी चाल, राष्ट्रपति जिनपिंग ने चीनी सैना को दिया खास आदेश, पूरी दुनिया में मचा हंड़कप