India News (इंडिया न्यूज), New Research On Earth: पृथ्वी खत्म होने की खबर हर दिन आती है। कुछ दिनों पहले ये खबर आई थी कि अगर ये क्षुद्रग्रह पृथ्वी से टकराया तो कयामत आ सकती है। हालांकि इसके टकराने के चांसेस बहुत ही कम थे। खैर ये कयामत की घड़ी तो टल गई। लेकिन अब फिर से नई जानकारी सामने आई है। जिससे फिर से लोगों को चिंता हो गई है। दरअसल खगोलविदों के रिसर्च से ये बात सामने आई है कि, एक ऐसे ग्रह की पहचान की गई है, जो अपने तारे के मरते हुए अवशेषों की परिक्रमा कर रहा है। इससे पता चला है कि आज से अरबों वर्ष बाद हमारी दुनिया का क्या होगा।

यह ग्रह पृथ्वी से लगभग 4000 प्रकाश वर्ष दूर है

हाल ही में खोजा गया यह ग्रह पृथ्वी से लगभग 4,000 प्रकाश वर्ष दूर है। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि प्रकाश वर्ष अंतरिक्ष में दूरी मापने की इकाई है। प्रकाश की किरण एक साल में जितनी दूरी तय करती है, उसे हम एक प्रकाश वर्ष कहते हैं। ये जानकारी सामने आई है कि यह ग्रह अब बिना किसी बंधन के अंतरिक्ष में तैर रही है। अपने तारा के मर जाने के चलते अंतरिक्ष की ठंडी गहराइयों में गिर गई है। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के बर्कले के खगोलशास्त्रियों ने हवाई स्थित शक्तिशाली दूरबीन से इस ग्रह प्रणाली पर नए सिरे से नजर डाली है। उनका मानना ​​है कि यह ग्रह कभी हमारे सौरमंडल के समान ही एक संपन्न सौरमंडल का हिस्सा था।

‘1962 की जंग में चीन को पछाड़ ही दिया था लेकिन…’, कौन था वो वीर जवान जिसके सामने चीन भी झुका?

पृथ्वी को इससे होगा नुकसान?

रिसर्च के मुख्य लेखक और यूसी सैन डिएगो में पोस्टडॉक्टरल फेलो केमिंग झांग ने इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि, हमारी धरती का भी यही हाल हो सकता है। हमारे पास अभी तक इस बात पर आम सहमति नहीं है कि पृथ्वी लाल विशाल सूर्य द्वारा निगले जाने से बच सकती है या नहीं। पृथ्वी लगभग एक अरब साल तक ही जीवों के रहने योग्य होगी। पृथ्वी के महासागर बेकाबू ग्रीनहाउस प्रभाव से वाष्पीकृत हो जाएंगे।

सामंथा ने अपने इस लुक से सोशल मीडिया पर लगाई आग, उनका ये डैसिंग लुक देखकर खुला रह जाएगा मुंह