India News (इंडिया न्यूज), Egg Prices in US: पिछले कुछ समय से अमेरिका में अंडों की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। इस महंगाई का आम लोगों की जेब पर बहुत बड़ा असर पड़ा है। बढ़ती कीमतों की वजह से कई लोग अपने खाने से अंडे हटाने को मजबूर हो रहे हैं। इस संकट के बीच न्यू हैम्पशायर के गोफस्टाउन में रहने वाले क्रिस्टीन और ब्रायन टेम्पलटन ने एक अनोखा उपाय निकाला है- ‘रेंट द चिकन’ सर्विस। इस सर्विस के तहत लोग मुर्गियों को किराए पर लेकर अपने घर में ताजे अंडे रख सकते हैं।

अंडों की बढ़ती कीमत क्यों बनी मुसीबत?

अमेरिका में अंडों की कीमतों में अचानक उछाल के पीछे कई वजहें हैं। सबसे बड़ी वजह बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) का प्रकोप है, जिसकी वजह से लाखों मुर्गियों को मारना पड़ा। इसके अलावा उत्पादन लागत में बढ़ोतरी, महंगी फीड सामग्री और सप्लाई चेन की समस्याओं ने भी इस संकट को और गहरा कर दिया है। अमेरिका के कई राज्यों में अंडों की कीमतें दोगुनी हो गई हैं, जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

‘रेंट द चिकन’ बना नया ऑप्शन

बढ़ती महंगाई को देखते हुए क्रिस्टीन और ब्रायन टेम्पलटन की ‘रेंट द चिकन’ सेवा तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इस सेवा के तहत लोग छह महीने के लिए मुर्गियां किराए पर ले सकते हैं। किराए की इस अवधि के दौरान उन्हें दो मुर्गियां, चारा और जरूरी देखभाल सहायता दी जाती है। करीब 600 अमेरिकी डॉलर (करीब 47,688 रुपये) किराए पर ली गई दो मुर्गियां हर हफ्ते करीब एक दर्जन अंडे देती हैं। इससे लोगों को बाजार से महंगे अंडे खरीदने के बजाय अपने घर पर ही ताजे अंडे मिल सकते हैं।

सीता-राम की शादी के समय उनके गुरुओं ने दक्षिणा में मांगी थी ऐसी चीज? एक स्त्री या किसी भी पुरुष के लिए आसान नहीं होता यह दे पाना!

लोगों को पसंद नया तरीका

लोगों को ‘रेंट द चिकन’ का आइडिया पसंद आ रहा है। कई किराएदारों को इससे इतना लगाव होने लगता है कि छह महीने की अवधि खत्म होने के बाद वे मुर्गियों को वापस करने के बजाय उन्हें अपने पास रखना पसंद करते हैं। इस सेवा से लोगों को न सिर्फ अंडों की समस्या से निजात मिल रही है, बल्कि यह आत्मनिर्भर और टिकाऊ विकल्प भी बन रहा है।

‘पंजाब के मुख्यमंत्री किसानों से माफी मांगे’, सर्वजातीय फौगाट खाप के प्रधान ने भगवंत मान के सामने रख दी बड़ी डिमांड