India News (इंडिया न्यूज), Russia Supersonic Bomber Jet Tu-22M3 : रूस-यूक्रेन युद्ध में पुतिन को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। दरअसल, रूस का सबसे खतरनाक सुपरसोनिक बॉम्बर जेट Tu-22M3 हाल ही में क्रैश हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा रात के अंधेरे में इरकुत्स्क इलाके में हुआ। आपको बता दें कि यह बॉम्बर जेट परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। इसकी कीमत की बात करें तो इस विमान की कीमत 228 मिलियन पाउंड यानी करीब 25.6 अरब है। क्रैश हुआ विमान रूसी सेना की परमाणु स्ट्राइक फोर्स का हिस्सा था, इसके अलावा इसका इस्तेमाल यूक्रेन पर हमला करने के लिए भी किया जाता है। Tu-22M3 के क्रैश होने का वीडियो भी सामने आया है। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, चार क्रू मेंबर में से एक पायलट की मौत हो गई। वहीं, हादसे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

Tu-22M3 की ताकत

जानकारी के लिए बता दें कि Tu-22M3 को तत्कालीन सोवियत संघ ने शीत युद्ध के दौरान विकसित किया था, लेकिन आज भी यह रूस की हवाई ताकत का अहम हिस्सा है। इसकी ताकत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसकी गति ध्वनि की गति से दोगुनी है, यानी यह करीब 2300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है। इसकी गति इसे दुश्मन के रडार सिस्टम में आने से बचाती है। Tu-22M3 की रेंज 7000 किलोमीटर है। लेकिन अगर हवा में ही ईंधन भरा जाए तो इसकी दूरी और भी ज्यादा हो सकती है। यह विमान अपने साथ 24 टन तक विस्फोटक ले जा सकता है। इसमें परमाणु और एंटी शिप मिसाइलें शामिल हैं।

रूस लगातार सैन्य ताकत बढ़ा रहा

रूस पिछले तीन सालों से यूक्रेन के साथ युद्ध लड़ रहा है। इसमें रूस को जान और माल दोनों का भारी नुकसान हुआ है, जिसकी वजह से रूसी सेना में सैनिकों की कमी हो गई है। अब इसे खत्म करने के लिए रूस में पिछले कई सालों की सबसे बड़ी भर्ती शुरू हो गई है। इसमें 18 से 30 साल के 1,60,000 युवाओं को सेना में शामिल किया जाएगा, जो पिछले साल से 10,000 ज्यादा है।

रूस राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा

यूक्रेन के हालात को देखते हुए ब्रिटेन ने औपचारिक रूप से रूस को अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा घोषित कर दिया है। टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन की गृह मंत्री यवेटे कूपर ने साफ कहा कि रूस की धमकियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जुलाई से एक नया नियम लागू होगा, जिसके तहत रूस समेत किसी भी विदेशी ताकत के लिए काम करने वालों को अपनी गतिविधियों के बारे में बताना होगा। ऐसा न करने पर जेल की सजा होगी।

‘चीनी लोगों से रोमांस ना…’, टैरिफ वॉर के बीच ‘ट्रंप प्रशासन’ का अजीबोगरीब फरमान, तिलमिला उठे शी जिनपिंग!

अमेरिकी सीनेटर ने ट्रंप की आलोचना करते-करते बना डाला नया रिकॉर्ड, सोमवार को शुरू किया था अपना भाषण, मंगलवार को किया खत्म