Russia Ukraine 38th War Updates
इंडिया न्यूज, लवीज:
Russia Ukraine 38th War Updates रूस ने आज सुबह यूक्रेन के दो शहरों पर मिसाइलों से हमले किए जिससे आवासीय इमारतों के साथ ही यूक्रेन के अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है। पोल्तावा (Poltava) के प्रमुख दमित्री ल्यूनिन ने आनलाइन यह सूचना दी है। उन्होंने लिखा कि आज सुबह शहर में रूस की ओर से कम से कम चार मिसाइल दागी (missile attack) गई जिससे पोल्तावा के दो इंफ्रास्ट्रक्चर क्षतिग्रस्त हो गए।
इनमें से एक मिसाइल एक इमारत पर अटक गई। ल्यूनिन के अनुसार क्रेमेनचक में औद्योगिक इकाइयों पर तीन हवाई हमले (airstrike) किए गए। पोल्तावा कीव के पूर्व में स्थित एक सिटी है। क्रेमेनचक इस इलाके के बड़े शहरों में से एक है। अब तक हमलों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बता दें कि रूस-यूक्रेन के बीच आज जंग का 38वां दिन है और रूस के युक्रेन पर हमले लगातार जारी हैं।
Also Read : Russia Ukraine War 38th Day Update: युद्ध में यूक्रेन के 1,276 नागरिक मारे गए, 1,981 घायल : UNHRC
दनिप्रो में भी मिसाइल अटैक
रूस की ओर से यूक्रेन के दनिप्रो इलाके में भी मिसाइल से हमला किया गया जिससे दो लोग घायल। हमले में वहां इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया। इसे काफी नुकसान भी हुआ। क्षेत्र के प्रमुख वैलेंटिन रजनिचेनको ने यह जानकारी दी है। अपने आनलाइन पोस्ट में उनहोंने कहा कि क्रिवी रिह पेट्रोल पंप स्टेशन पर भी बमबारी हुई जिसके कारण वहां आग लग गई।
युद्ध में यूक्रेन के 1,276 नागरिक मारे गए : UNHRC
रूस और यूक्रेन में जारी जंग के बीच यूक्रेन में हुई मौतों को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण किया था और आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार अब तक हमलों में यूक्रेन के 1276 नागरिक मारे गए हैं। इसके अलावा वहां हुए विभिन्न हमलों में 1,981 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 160 बच्चे शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) ने बड़ा दावा किया है। इसके मुताबिक गोलाबारी और हवाई हमलों में ज्यादातर लोग हताहत हुए हैं।
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube