Russia Ukraine Conflict 28th Day Update

इंडिया न्यूज, मास्को/कीव:

Russia Ukraine Conflict 28th Day Update रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर युक्रेन में पिछले 28 दिन से जारी जंग के खिलाफ न केवल अन्य देश हैं बल्कि रूस के लोग भी पुतिन के यूक्रेन में युद्ध जारी रखने के खिलाफ हैं। अब सामने आई रिपार्टों के अनुसार पुतिन को पद से हटाने का प्लान बनाया गया है। यह भी सामने आ रहा है कि पुतिन को जहर भी दिया जा सकता है और इस डर से उनके कर्मचारी बदल दिए गए हैं। डेली मेल ने यूक्रेनी खुफिया रिपोर्टों के हवाले से यह जानकारी दी है। इसके अनुसार पुतिन के करीब एक हजार कर्मचारी बदल दिए गए हैं।

Also Read : 28Th Day Of Russia Ukraine War : जानिए, रूस के पास कौन से हथियार हैं जो यूक्रेन को कर रहे बर्बाद?

अंगरक्षक, धोबी और रसोइया टर्मिनेट

व्लादिमीर पुतिन ने फरवरी में अपने सभी कर्मियों को बदल दिया था। रूसी राष्टÑपति को डर था कि उन्हें जहर दिया जा सकता है। रिपोर्टों के अनुसार यह साफ नहीं है कि यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान को मंजूरी देने से पहले अथवा बाद में पुतिन के निजी कर्मी बदले गए थे। रिपोर्टों के मुताबिक जिन कर्मचारियों को ड्यूटी से बर्खास्त किया गया है उनमें अंगरक्षक धोबी और रसोइया हैं।

READ ALSO: United Nation On Russia Ukraine Crisis : भूख के वैश्विक संकट का डर, शांति की मेज पर हो समाधान : यूएन

पुतिन को हटाने का मॉस्को के एलिट अधिकारियों का यह है प्लान

खुफिया रिपोर्टों के मुताबिक मॉस्को के एलिट अधिकारी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को ‘जहर’ देने के बाद इसे एक हादसा बताने की योजना बना रहे हैं। डेली मेल की रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस में प्रभावशाली लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर पुतिन को राष्टÑपति पद से हटाने का प्लाना बनाना शुरू कर दिया है।

ऐसी भी रिपोर्टें है कि पुतिन का एक उत्तराधिकारी भी कतार में खड़ा कर दिया गया है। यूक्रेन की खुफिया रिपोर्ट्स के अनुसार फेडरल सिक्योरिटी सर्विस के 70 वर्षीय डायरेक्टर अलेक्जेंडर बोर्तनिकोव पुतिन को खत्म करने की साजिश करने वाले सबसे प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं। हालांकि फेडरल सिक्योरिटी सर्विस पुतिन का प्रमुख समर्थक है। ऐसी जानकारी हे कि हाल के दिनों में बोर्तनिकोव के पुतिन के साथ संबंध खराब हो गए थे।

यहां जानिए पुतिन को पद से मुक्त करने का कारण

यूक्रेन की रिपोटों के मुताबिक युक्रेन पर रूस के आक्रमण के विरोध में पश्चिमी देशों द्वारा रूस पर लगाई जा रही पाबंदियों को लेकर रूस के कारोबारी व अधिकारी नाराज हैं। रूस की अर्थव्यवस्था युद्ध के चलते चरमरा गई है। पुतिन को ‘जहर’ देकर मारने का यह मुख्य कारण बताया जा रहा है। हालांकि ऐसी अफवाहें भी हो सकती हैं ताकि यूक्रेन युद्ध को प्रभावित किया जा सके। पर यह भी हकीकत है कि पुतिन का निजी जीवन हमेशा रहस्य में रहा है। उनके नेतृत्व की भी अक्सर अनिश्चितता बनी रही है।

Russia Ukraine Conflict 28th Day Update

Connect With Us : Twitter Facebook