India News(इंडिया न्यूज),Russia-Ukraine: रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, रूस ने कभी भी यूक्रेन के साथ शांति वार्ता से मना नहीं किया है। इसके साथ ही पुतिन ने वार्ता प्रक्रिया से पीछे हटने का सारा दोष यूक्रेन पर मढ़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, जी20 लीडर्स समिट में वर्चुअल संबोधन में पुतिन ने कहा, सैन्य कार्रवाई लोगों के लिए त्रासदी पूर्ण है। दुनिया को इस बारे में सोचना चाहिए कि इस त्रासदी को कैसे रोका जाए। कुछ नेताओं ने अपने भाषणों में कहा कि वे यूक्रेन में रूस की जारी आक्रामकता से हैरान हैं।
पुतिन का संबोधन
जानकारी के लिए बता दें कि, राष्ट्रपति पुतिन ने संबोधन में आगे कहा कि, दुनिया के लिए सामूहिक और सर्वसम्मति वाले निर्णयों की आवश्यकता है। दुनिया एक कठिन दौर से गुजर रहा है। वैश्विक आर्थिक विकास के नए केंद्र उभर रहे हैं। वैश्विक निवेश, व्यापार, उपभोग एशिया, अफ्रीका, लैटिन अमेरिकी क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय वित्तीय क्षेत्र, ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा में समस्याएं ज्यादा बढ़ रही है। रूस इस क्षेत्र में अपने सभी दायित्वों को पूरा करता है। इसके साथ ही पुतिन ने इस बात पर जोर दिया कि, रूस सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की संतुलित उपलब्धि, पृथ्वी की जलवायु, जैव विविधता के संरक्षण, विश्व अर्थव्यवस्था के डिजिटल परिवर्तन में योगदान देना जारी रखेगा। साथ ही पुतिन ने कहा कि रूस जी20 के भीतर गंभीर समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम करने को तैयार है।
ये भी पढ़े
- China Breking: क्या चीन दे रहा एक और महामारी का संकेत? स्कूल में फैल रहा ये खतरनाक वायरस
- Rajasthan Election 2023: ‘जेब कतरा कभी अकेला नहीं आता’! राहुल ने…