India News (इंडिया न्यूज़ ),Russia-Ukraine: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां रूस ने यूक्रेन के एक शहर पोक्रोव्स्क पर मिसाइल से हमला किया। जिसमें अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है और 31 लोगो के घयल होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के लिए बता दें कि, दोनो देशो के बीच चल रहे इस युद्ध को एक साल से भी ज्यादा समय हो चुका है। दोनों देशों के बीच इस जंग को शांत कराने के लिए कई देश प्रयासरत हैं। लेकिन एसफल रहे है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने साझा किया वीडियो

 

हमले के बाद, यूक्रेन ने इस मामले की कठोर शब्दों में निंदा की है। जिसके बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने इस हमले का वीडियो जारी कर कहा कि, मॉस्को ने एक साधारण आवासीय इमारत पर हमला किया है। उन्होंने सोवियत-युग की एक पांच मंजिला इमारत का फुटेज भी जारी किया है। इस इमारत की ऊपरी मंजिल नष्ट हो गई है। हमले के बाद बचाव अभियान जारी है। आगे अपने पोस्ट पर जेलेंस्की ने लिखा कि, मलबा अभी भी साफ किया जा रहा है और “खोज एवं बचाव अभियान जारी है। आगे कहा कि हमें रूसी आतंक को रोकना होगा। दुनिया में जो भी यूक्रेन की मदद करेगा, वह हमारे साथ मिलकर आतंकवादियों को हराएगा। इस भयानक युद्ध में रूस ने जो कुछ भी किया है उसके लिए उसे जवाबदेह ठहराया जाएगा।

ये भी पढ़े