इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Russia-Ukraine War : जैसा कि आप जानते ही हैं कि रूस-यूक्रेन का युद्ध एक महीने से जारी है। यूके्रन पर रूसी आक्रमण लगातार जारी है। वहीं अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द से जल्द युद्ध समाप्त करना चाहते हैं। पुतिन ने अपने परमाणु बलों को विशेष अलर्ट पर रखने के आदेश देने के कुछ घंटों बाद ही न्यूक्लियर पनडुब्बियां समंदर में उतार दी हैं। इससे न्यूक्लियर अटैक की आशंका भी बढ़ गई है।

कितनी घातक हैं रूस की न्यूक्लियर पनडुब्बियां Russia-Ukraine War

ऐसा कहा जा रहा है कि रूसी न्यूक्लियर पनडुब्बियां एक साथ 16 बैलिस्टिक मिसाइल को ले जाने में सक्षम है। इन पनडुब्बियों को उत्तरी अटलांटिक महासागर में उतारा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि के्रमलिन अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए किसी भी हद तक जाता दिख रहा है। रूस पर नजर रख रहे विशेषज्ञों का कहना है कि पुतिन आक्रामक रणनीति के लिए न्यूक्लियर धमकियां देते रहे हैं। ऐसा उन्होंने 2014 के क्रीमिया युद्ध के दौरान भी किया था। Russia-Ukraine War

जानकारी अनुसार रूस ने 3 मार्च से अपने न्यूक्लियर हथियारों को हाई अलर्ट पर रखा है। मास्को ने 22 मार्च को नाटो को धमकी देते हुए कहा था कि अगर नाटो ने सीमा लांघी तो क्रेमलिन न्यूक्लियर हमले से नहीं चूकेगा। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा था कि अगर रूस के सामने अस्तित्व का खतरा खड़ा होता है तो वह न्यूक्लियर हथियारों का इस्तेमाल करेगा।

वहीं दूसरी ओर द टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ये न्यूक्लियर पनडुब्बियां जल्द ही रूस की ओर लौट आई हैं और उसके बाद से गतिविधियां सामान्य हैं। लेकिन रूस के इस कदम के बाद से पश्चिमी देशों की खुफिया एजेंसियां क्रेमलिन के न्यूक्लियर हथियारों के जखीरे पर कड़ी नजर रख रही हैं। Russia-Ukraine War

Rrad More : Advantages of curd : प्रोबायोटिक्स बनाता है दही को गुणकारी, जानिए कैसे?

Also Read : Russia Ukraine War 31st Day Update : यूक्रेन पर रूस के अब तक 70 से ज्यादा हमले, 136 बच्चों की गई जान

Connect With Us : Twitter Facebook