India News (इंडिया न्यूज)Russia Ukraine War Update: यूक्रेन के ड्रोन हमले के बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन का पहला घातक बयान सामने आया है। पुतिन ने कहा है कि हम यूक्रेन के खिलाफ ऐसे वॉरहेड्स से जवाबी कार्रवाई करेंगे जिनकी गर्मी सूरज के तापमान तक पहुंचती है। पुतिन ने कहा कि “हमारे ओरेशनिक वॉरहेड्स सूरज के तापमान तक पहुंचते हैं!” ये बेहद विनाशकारी हैं। जाहिर है अगर रूस यूक्रेन पर अटैक के लिए ओरेशनिक वारहेड्स का उपयोग करता है तो भयानक तबाही ला सकती है।

Heinrich Klaasen ने अचानक छोड़ा इंटरनेशनल क्रिकेट, सोशल मीडिया पर बताई वजह, जानकर हैरान रह लोग

पुतिन ने बताया-कैसे लेंगे बदला

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन को खतरनाक तीखी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि रूस अब “लक्ष्य चुन रहा है” और यह लक्ष्य यूक्रेन की सीमाओं से भी परे हो सकते हैं। उनके इस बयान को पश्चिमी सहयोगियों, खासकर अमेरिका और नाटो के लिए सीधी धमकी माना जा रहा है। पुतिन ने परमाणु हथियारों से हमला करने की धमकी दी है।

क्या हैं “ओरेशनिक वारहेड्स”

ओरेशनिक वॉरहेड्स रूसी हाइपरसोनिक मिसाइल हैं। इनमें अवांगार्ड हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल और किंजल (डैगर) हाइपरसोनिक मिसाइल शामिल हैं। ये किसी भी देश की मौजूदा एंटी-मिसाइल डिफेंस सिस्टम को चकमा देकर बेहद तेज और सटीक हमला करने में सक्षम हैं। ये ध्वनि की गति से 5 गुना तेज़ चलते हैं। पुतिन ने दावा किया कि रूस के पास ऐसे “हाइपरसोनिक वॉरहेड्स” हैं जो 3 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ़्तार भरते हैं और टारगेट पर गिरते समय इनका टेम्प्रेचर 4000 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है। जो सूर्य की सतह के तापमान के लगभग बराबर है। ये रूस के सबसे उन्नत हाइपरसोनिक मिसाइल वॉरहेड्स हैं। यह महाविनाश और भयानक तबाही लाने के लिए जाने जाते हैं। पुतिन ने कहा, “4000 डिग्री सेल्सियस की ऊर्जा से सब कुछ राख बन जाता है। यह सिर्फ सैन्य चेतावनी नहीं, यह वास्तविकता है। हम अब लक्ष्य चुन रहे हैं।”

“यूक्रेन से परे निशाना” का मतलब पश्चिमी देश!

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूस जवाबी हमले के दौरान यूक्रेन से बाहर भी निशाना साध सकता है। उनके बयान से साफ संकेत मिलता है कि रूस सिर्फ यूक्रेन तक ही सीमित नहीं रहेगा। जरूरत पड़ने पर वह पश्चिमी देशों, खासकर अमेरिका और नाटो पर भी हमला कर सकता है, जो यूक्रेन को लगातार सैन्य मदद दे रहे हैं। नाटो और अमेरिकी हथियारों की बदौलत ही यूक्रेन रूसी सीमा के अंदर तक हमला करने में सक्षम है। इसलिए रूस अपना जवाबी हमला और भी व्यापक बना सकता है।

‘ज़ेलेंस्की को पश्चाताप करना होगा’: पुतिन

पुतिन ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की को “पश्चिम की कठपुतली” करार दिया और चेतावनी दी कि रूस की प्रतिक्रिया “निर्दयी” (Ruthless) होगी। पुतिन ने कहा कि “ज़ेलेंस्की और उसके पश्चिमी आका जल्द ही पछताएंगे। हमने काफी सहन कर लिया है। अब रूस चुप नहीं बैठेगा।”

दुनिया में होगा तीसरा विश्व युद्ध? Russia Ukraine War Update

अगर पुतिन यूक्रेन पर ओरेशनिक वारहेड्स से हमला करते हैं तो यह दुनिया को तीसरे विश्वयुद्ध में भी धकेल सकता है। पुतिन के इस बयान के बाद अमेरिका, ब्रिटेन और नाटो बेहद चिंतित हो गए हैं। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि पुतिन का संदेश सिर्फ़ सैन्य रणनीति नहीं बल्कि मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की रणनीति भी है। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र समेत कई यूरोपीय देशों ने दोनों पक्षों से संयम बरतने और युद्ध को और बढ़ने से रोकने की अपील की है।

श्री रामलला के आगे नतमस्तक दुनिया के सबसे अमीर आदमी के पिता! भारत आते ही टेक दिए घुटने