India News(इंडिया न्यूज), Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को 3 वर्षों से भी अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन अब तक जंग थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस युद्ध की वजह से रूस के दुश्मनों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। वर्तमान में अमेरिका के नेतृत्व वाला नाटो रूस की सीमा पर मौजूद है। इसी कारण से रूस नाटो जैसे शक्तिशाली दुश्मन का मुकाबला करने के लिए लगातार अपनी सैन्य शक्ति में इजाफा कर रहा है। आइये रूस की उन 5 मिसाइलों के बारे में जानते हैं, जो दुनिया में तबाही मचा सकती हैं।
रूस के पास मौजूद हैं ये ताकतवर हथियार
हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, रूस के पास कई हथियार हैं। इनमें ऐसी मिसाइलें भी शामिल हैं, जो दुनिया में कहीं भी हमला कर सकती हैं। रूस की इन मिसाइलों से पूरी दुनिया डरती है। इनकी ताकत इतनी ज्यादा है कि, रूस ने इन शक्तिशाली मिसाइलों को किसी भी देश को नहीं बेचा है। रूस की RS-28 सरमत दुनिया की सबसे शक्तिशाली परमाणु मिसाइल है। इस मिसाइल की रेंज 18000 किलोमीटर है। एक सरमत मिसाइल के अंदर 10 से 15 वॉरहेड लगे होते हैं, जो एक साथ अलग-अलग लक्ष्यों पर परमाणु हमला कर सकते हैं।
रूस की भूमि आधारित सामरिक मिसाइल
इस्कैंडर मिसाइल सिस्टम में कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें शामिल हैं। इसकी मिसाइल 480 से 700 किलोग्राम तक के परमाणु और गैर-परमाणु वॉरहेड ले जा सकती है। RS-24 यार्स एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है, जो रूस की भूमि-आधारित सामरिक मिसाइल बल का मुख्य आधार है। यार्स मिसाइल कम से कम 10,000 किलोमीटर दूर स्थित लक्ष्य पर परमाणु हमला कर सकती है। यह मिसाइल एक छोटे शहर को पूरी तरह से नष्ट कर सकती है।
भारत के पास भी मौजूद है ये हथियार
आपको बता दें कि, रूस की ओनिक्स एंटी-शिप क्रूज मिसाइल के निर्यात संस्करण को भारत में याखोंट या ब्रह्मोस के नाम से जाना जाता है। यह मिसाइल 300 किलोग्राम के वारहेड से लैस है, जो दुश्मन के बख्तरबंद जहाज को नष्ट करने में सक्षम है। RSM-56 बुलावा 36.8 टन की, तीन चरणों वाली ठोस ईंधन वाली मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता कम से कम 9,300 किलोमीटर है और यह 6 से 10 परमाणु-सक्षम मल्टीपल इंडिपेंडेंट रीएंट्री व्हीकल (MIRV) ले जा सकती है। बुलावा मिसाइल की विस्फोटक क्षमता 100-150 किलोटन के बीच है।