India News (इंडिया न्यूज),Mauritius:जिस देश की आधी आबादी हिंदू है, उस पर अब आसमान से खतरा मंडरा रहा है। मॉरीशस एक ऐसा देश है जो इस समय अलर्ट मोड पर है और हाल ही में आए तूफान के चलते देश में लॉकडाउन जैसे हालात पैदा हो गए हैं। मॉरीशस में 2011 की अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट के मुताबिक 48 फीसदी आबादी हिंदू है। मॉरीशस से लेकर आसपास के द्वीपीय इलाकों में बुधवार से ही चक्रवात गारेंस का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच शुक्रवार का दिन देश के लिए सबसे खतरनाक दिन साबित हुआ। हर कोई अलर्ट मोड पर था और इस दिन यह उम्मीद जताई जा रही थी कि चक्रवात देश से टकराएगा।
सामान्य की ओर बढ़ रहे हैं मॉरीशस में हालात
अब मॉरीशस में हालात सामान्य की ओर बढ़ रहे हैं। धीरे-धीरे चक्रवात का खतरा कम होता जा रहा है। चक्रवात गारेंस से खतरा कम होने की वजह से मॉरीशस ने अपने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को फिर से खोल दिया है। वहीं एयरपोर्ट्स ऑफ मॉरीशस लिमिटेड ने कहा कि मॉरीशस मौसम विज्ञान द्वारा तूफान की चेतावनी हटाने के बाद ही एयरपोर्ट का संचालन फिर से शुरू होगा। इसके साथ ही लोक सेवा मंत्रालय ने भी सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों को काम पर लौटने की सलाह दी।
स्थिति भयावह
मॉरीशस के नजदीकी द्वीप ला रीयूनियन में खतरनाक तबाही देखने को मिली। शुक्रवार सुबह जब चक्रवात आया तो तीन लोगों की मौत हो गई और हजारों लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह “पर्पल अलर्ट” जारी किया था, जो खतरे की उच्च स्तर की चेतावनी है। चक्रवात 234 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक 18 हजार घरों में बिजली कट गई और 17 हजार घरों में पानी नहीं आ रहा था। इस वजह से सभी लोगों को घरों के अंदर रहने को कहा गया।
तेज हवा बढ़ा सकती हैं मुश्किलें
मॉरीशस मौसम विज्ञान ने 2 मार्च को कहा था कि गारेंस से जुड़े बादल द्वीप पर मौसम को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने संभावना जताई है कि गारेंस चक्रवात के गुजरने की वजह से वहां ऐसे हालात बन गए हैं कि कभी भी मध्यम या भारी बारिश हो सकती है। साथ ही यह बारिश मॉरीशस की मुश्किलें बढ़ा सकती है और कुछ जगहों पर बाढ़ भी ला सकती है।
तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तरी क्षेत्र से 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। यह भी बताया गया है कि समुद्र काफी अशांत रहेगा और चट्टानों से आगे 5 से 7 मीटर ऊंची लहरें उठेंगी। तूफान के बढ़ने से मुख्य रूप से उत्तर और पश्चिम में निचले तटीय क्षेत्रों में बाढ़ भी आ सकती है। साथ ही समुद्र में न जाने और समुद्र तटों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने बताया कि देश में तापमान 26 से 29 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं, तट पर तापमान 31 से 34 के बीच रहेगा।
बाहर न निकलने की सलाह
मॉरीशस में शुक्रवार को चक्रवात को लेकर अलर्ट जारी किया गया था और लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई थी। इसके बाद गुरुवार को हर कोई जरूरी खाद्य सामग्री खरीदने के लिए सुपरमार्केट में कतार में खड़ा था। लंबी कतार में खड़े लोगों को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे देश में फिर से कोविड-19 लॉकडाउन की स्थिति सामने आ गई हो। जहां लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल सकते और पानी की एक बोतल खरीदने के लिए दुकान पर 10 मिनट से अधिक समय तक इंतजार कर रहे हैं।
CG Crime: पुरानी रंजिश की आग में झुलसा युवक! पहले बीयर की बोतल और चाकू से किया हमला फिर…
मोहन सरकार की बड़ी सौगात, MP में 2028 तक 70 परसेंट युवाओं को रोजगार देने का टारगेट