India News (इंडिया न्यूज), Children Ban On Hajj: सऊदी अरब ने इस बार हज को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सऊदी अरब के नए फैसले के मुताबिक अब हज में बच्चों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्रालय ने कहा है कि हज के दौरान हर साल बढ़ती भीड़ को लेकर यह फैसला लिया गया है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें हज करने से रोका गया है।
सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्रालय का कहना है कि 2025 में पहली बार हज करने आए लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। बच्चों पर प्रतिबंध भी इसी वजह से लगाया गया है ताकि उन्हें भीड़ की वजह से होने वाली परेशानी से बचाया जा सके। हज 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं।
Nusuk ऐप के जरिए कर सकते हैं पंजीकरण
सऊदी अरब के नागरिक और वहां रहने वाले लोग नुसुक ऐप या आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आवेदकों को अपनी जानकारी सत्यापित करने के साथ ही अपने साथ यात्रा करने वाले व्यक्ति का भी रजिस्ट्रेशन कराना होगा। सऊदी अरब के नए वीजा नियमों का असर अल्जीरिया, बांग्लादेश, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, इराक, जॉर्डन, मोरक्को, नाइजीरिया, पाकिस्तान, सूडान, ट्यूनीशिया और यमन पर पड़ेगा।
मल्टीपल-एंट्री वीजा अनिश्चित काल के लिए निलंबित
सऊदी अरब सरकार ने इन देशों के साथ पर्यटन, व्यापार और पारिवारिक यात्राओं के लिए एक साल के मल्टीपल-एंट्री वीजा को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया है। नए नियमों के तहत, इन देशों के लोग केवल सिंगल-एंट्री वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो 30 दिनों के लिए वैध होगा।
सऊदी अरब हज और उमराह को लेकर अपने नियमों में बदलाव करता रहता है। 2024 में सऊदी अरब ने उमराह के दौरान ग्रेट ग्रैंड मस्जिद के पास भीड़ जमा होने के कारण लोगों को फोटोग्राफी से बचने की सलाह दी थी। मंत्रालय ने बिना अनुमति के किसी की भी फोटो लेने और लंबे समय तक ग्रेट ग्रैंड मस्जिद के पास फोटो खींचने से बचने को कहा था।
पंडित की जगह अंबेडकर की फोटो…मंत्र की जगह संविधान, इस अनोखी शादी को देख हैरान रह गए लोग