India News (इंडिया न्यूज), Saudi Arabia Date Exports: सऊदी अरब की पहचान माना जाने वाला एक छोटा सा फल अब वैश्विक स्वास्थ्य और व्यापार का एक मजबूत स्तंभ बन गया है। वर्ष 2024 में सऊदी अरब के इस छोटे से फल का निर्यात 15.9 प्रतिशत बढ़कर 451.7 मिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। और अब इस फल की मांग 133 देशों में तेजी से बढ़ी है, जो दर्शाता है कि यह फल स्वास्थ्य के लिए कितना महत्वपूर्ण है। यह छोटा सा फल कोई और नहीं बल्कि खजूर है।

खजूर के उत्पादन में हुई वृद्धि

सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार, सऊदी अरब ने वर्ष 2024 में 1.9 मिलियन टन से अधिक खजूर का उत्पादन किया। देश में मौजूद लगभग 33 मिलियन खजूर के पेड़ दुनिया के कुल पेड़ों का लगभग 27 प्रतिशत हैं। इसके साथ ही देश भर में 1.23 लाख से अधिक पाम फार्मिंग होल्डिंग्स हैं, जो इसे दुनिया का सबसे बड़ा खजूर उत्पादक बनाती है। सऊदी अरब के विजन 2030 रणनीति के तहत खजूर उद्योग को तेल के अलावा राजस्व के रूप में विकसित किया गया है।

‘तुम मेरा साथ दो मैं तुम्हें हिंदू राष्ट्र दूंगा’ बागेश्वर बाबा ने मुसलामानों को दे डाली ऐसी चेतावनी, कांप उठे दुनियाभर के मुसलमान

खजूर के निर्यात में हुई वृद्धि

पिछले आठ वर्षों में खजूर के निर्यात का मूल्य 192.5 प्रतिशत बढ़ा है, जिसमें सालाना औसतन 12.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहा है, बल्कि वैश्विक खाद्य सुरक्षा में भी योगदान दे रहा है। सऊदी अरब की इस सफलता के पीछे सरकार, निर्यातक और निजी क्षेत्र के सामूहिक प्रयास हैं। खजूर की गुणवत्ता बढ़ाने, वैश्विक विपणन को मजबूत करने और निर्यात प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। वैश्विक खजूर बाजार का आकार 2023 में जहां 120 मिलियन डॉलर था, वहीं 2032 तक इसके 220 मिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।

सऊदी के लिए खजूर क्यों महत्वपूर्ण हैं?

खजूर सऊदी संस्कृति का प्रतीक भी है। यही वजह है कि खजूर के पेड़ और तलवारें सऊदी अरब के राष्ट्रीय प्रतीक में शामिल हैं। स्थानीय स्तर पर ‘आतिथ्य’ का प्रतीक माना जाने वाला यह फल अब अपनी मिठास और स्वास्थ्यवर्धक गुणों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। इंटरनेशनल डेट्स काउंसिल और नेशनल सेंटर फॉर पाम्स एंड डेट्स जैसी संस्थाओं की भूमिका ने भी सऊदी खजूर को दुनिया के हर कोने तक पहुंचाया है।

दुनिया के खूंखार तानाशाह को पसंद नहीं आई 19 साल की लड़की की कविता, दी ऐसी सजा, कांप उठी पूरी दुनिया