India News (इंडिया न्यूज),Saudi arabia eid: दुनिया का हर एक मुसलमान फिलहाल सिर्फ ईद के चांद का इंतजार कर रहा है। हर किसी के मन में सवाल उठ रहा है कि ईद का चाँद सऊदी और भारत में कब निकलेगा? तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, भारत में ईद सऊदी अरब के एक दिन बाद मनाई जाती है और ईद की तारीख चांद दिखने के साथ तय होती है। कहा जा रहा है कि अगर सऊदी अरब में आज यानी 29 मार्च को चांद दिखता है तो वहां ईद का त्योहार 30 मार्च को सऊदी में मनाया जाएगा। वहीं भारत में ठीक एक दिन बाद यानी 31 मार्च को ईद का त्यौहार मनाया जाएगा। अब सवाल खड़ा होता है कि क्या सऊदी अरब में ईद का चांद दिखा या नहीं?
सऊदी अरब में कब मनाई जाएगी ईद?
आपकी जानकारी के लिए बता दें ईद का चांद सऊदी अरब में 29 मार्च को देखा जा सकता है इस बात की संभावना जताई जा रही है। लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। वहीं भारत में 30 मार्च को ईद का चांद दिखने की उम्मीद जताई जा है। अगर सऊदी अरब में ईद का चांद 29 मार्च को दिखता है तो यहां ईद का त्योहार 30 मार्च को मनाया जाएगा वहीं भारत में ईद 31 मार्च को पड़ेगी। लेकिन अगर सऊदी में चांद 30 मार्च को दिखता है तो भारत में ये त्योहार 1 अप्रैल को मनाया जाएगा। कुछ ही देर में इस बात का पता लग जाएगा कि कल सऊदी में ईद मनाई जाएगी या नहीं।
इन देशों में हुई ईद की घोषणा
वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मलेशिया और ईरान ने ईद की लेकर घोषणा की है कि ईद-उल-फितर सोमवार यानी 31 मार्च को मनाई जाएगी, वहीं गल्फ न्यूज ने एस्ट्रोनॉमी सेंटर के हवाले से इस बात की जानकारी दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें ईद मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार है। वहीं इस दिन का इंतजार दुनियाभर के मुसलमान बेसब्री से करते हैं ।
DOGE से हटने का प्लान बना रहे मस्क, अमेरिका में टेस्ला को लेकर हो रहे विरोध के बीच दे दिया बड़ा बयान