इंडिया न्यूज, टोक्यो:
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारने वाले शख्स ने इस बात का खुलासा किया है कि उसने यह कदम उठाया। यामागामी तेत्सुया नाम के इस व्यक्ति 41 वर्षीय ने कहा है कि वह पूर्व पीएम से नाखुश था, इसलिए उन्हें मारना चाहता था। जापान के पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके की रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी जापान के नारा सिटी में शिंजो आबे को उस समय गोली मारी गई जब वह संसद के उच्च सदन के लिए होने वाले चुनाव से पहले एक सभा को संबोधित कर रहे थे। चुनाव रविवार को होना है।
सेल्फ डिफेंस का सदस्य रह चुका है यामागामी तेत्सुया
शिंजो आबे को गोली मारने के बाद मौके से भाग रहे हमलावर यामागामी तेत्सुया को कर्मचारियों ने पकड़ा।
रायटर्स ने जापान टाइम्स की रिपोर्ट के हवाले आरोपी का नाम यामागामी तेत्सुया होने की पुष्टि की है। उसकी उम्र भी इस न्यूज एजेंसी ने इक्तालीस साल बताई है। जानकारी के अनुसार आरोपी पहले मेरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स का मेंबर रह चुका है। उसके पास से गन को भी जब्त कर लिया गया है।
कैमरे जैसी दिखती है आरोपी के पास से जब्त की गई गन
गन कैमरे जैसी दिखती है और यह हैंडमेड है। फायरिंग के बाद सामने आई फोटो से यह पता चला है। हालावर ने गन कैमरे जैसी दिखे, उसी हिसाब से डिजाइन किया था। उसने गन पर काली पॉलीथिन लपेटी थी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि हमलावर ने 100 से 150 मीटर दूर से शिंजो आबे पर गोली चलाई है। वह फोटो खींचने के बहाने उनके करीब आया और फिर पीछे से गोली चला दी। हालावर से पूछताछ जारी है।
गोलियां चलाने के बाद थोड़ी देर वहीं खड़ा रहा यामागामी तेत्सुया
गोली लगने के बाद जमीन पर गिरे शिंजो आबे और आसपास उन्हें संभालते कर्मचारी।
शिंजो आबे पर गोलियां चलाने के बाद हमलावर कुछ देर मौके पर ही खड़ा रहा। उसके बाद वह भागा, लेकिन वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे तुरंत दबोच लिया।
ये भी पढ़ें : शिंजो आबे की हालत बेहद गंभीर, काम नहीं कर रहे कई अंग, लाइफ सपोर्ट पर रखा गया
ये भी पढ़ें : जापान के दो बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं शिंजो आबे
ये भी पढ़ें : गोली लगने से बेहोश हुए जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे, हमलावर हिरासत में
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube