Shocking News If you refused to kiss, then you were shot
इंडिया न्यूज, वॉशिंगटन :
Shocking News अमेरिका से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसकी हर तरफ चर्चा है। एक पार्टी में एक महिला ने युवक को सिर्फ इस बात पर गोली मार दी कि उसने महिला को किस करने से इंकार किया था। मामला एक पार्टी का है जहां आरोपी महिला और पीड़ित युवक दोनों पहुंचे हुए थे। युवक अपनी महिला मित्र के साथ डांस फलोर पर डांस कर रहा था। इस दौरान दोनों एक दूसरे को किस भी कर रहे थे। यह देखते हुए आरोपी महिला दोनों के पास पहुंची और युवक को किस करने के लिए कहने लगी। इसपर युवक ने इंकार कर दिया। उसने कहा कि वह अपनी महिला मित्र के साथ है और उसे किसन नहीं कर सकता। इतना कहने पर उसने युवक को गोली मार दी।
काफी नशे में थी आरोपी महिला (Shocking News)
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपी महिला लगातार ड्रिंक्स ले रही थी। इस दौरान वह घूम-घूमकर लोगों को देख रही थी और जबरदस्ती बात करने की कोशिश कर रही थी। पार्टी में एक कपल एक दूसरे की बाहों में हाथ डाले हुए बात कर रहे थे। महिला इस कपल के पास पहुंच गई। महिला ने देखा कि वे दोनों एक दूसरे को किस भी कर रहे थे, तभी उसने लड़के से कहा कि वह उसे भी किस करे। लड़के ने तुरंत मना कर दिया। जैसे ही लड़के ने मना किया महिला ने लड़के को गोली मार दी।
पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार (Shocking News)
जैसे ही गोली चलने की आवाज आई तो पार्टी में अफरातफरी मच गई। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचित किया। महिला वहां से भागने की कोशिश कर रही थी लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया गया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।