India News (इंडिया न्यूज), Iran Hormuz Island: दुनिया भर में ऐसी कई जगहें हैं, जो अपने खूबसूरत नजारों से लोगों को हैरान कर देती हैं। ईरान में भी एक ऐसी ही जगह है, जिसे होर्मुज द्वीप कहा जाता है। बताया जा रहा है कि, इस जगह की मिट्टी खून की तरह लाल है। ईरान का होर्मुज द्वीप देखने में बेहद खूबसूरत है। गर्मियों में इस द्वीप का पानी काफी गर्म हो जाता है। यहां रहने वाले ज्यादातर लोग मछुआरे हैं।
इस द्वीप की क्या है खासियत?
खूबसूरती के अलावा होर्मुज द्वीप की एक और खासियत ये है कि इसकी मिट्टी को खाया जा सकता है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि, यहां के लोग अपने खाने में नमक और मसालों की जगह मिट्टी और रेत डालते हैं। दरअसल, होर्मुज द्वीप की रेत में आयरन और नमक समेत 70 तरह के खनिज भारी मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। यहां के लोग अपने खाने में रेत डालने से पहले उसे अच्छी तरह साफ करते हैं।
मिट्टी का इस्तेमाल कर बनाते हैं रोटी
इसके अलावा, आप ये जानकर भी हैरान रह जाएंगे कि, स्थानीय लोग मिट्टी का इस्तेमाल करके एक खास तरह की रोटी भी बनाते हैं। होर्मुज द्वीप प्रकृति की किसी खूबसूरत पेंटिंग से कम नहीं है, हालांकि ज्यादा गर्मी के कारण यहां पर्यटकों की संख्या काफी कम रहती है। ब्रिटेन के भूवैज्ञानिक अनुसंधान की मुख्य वैज्ञानिक डॉ. कैथरीन गुडइनफ के अनुसार, लाखों साल पहले फारस की खाड़ी के पास समुद्र में नमक की एक मोटी परत जमा हो गई थी। बाद में, इसके ऊपर और नई परतें जमने लगीं।