India News (इंडिया न्यूज),Operation sindoor:ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच पहला आधिकारिक संपर्क अब से करीब डेढ़ महीने बाद 1 जुलाई 2025 को होगा। इस दौरान दोनों पक्ष भारत और पाकिस्तान की जेलों में कैद आम लोगों और मछुआरों की रिहाई पर चर्चा करेंगे, साथ ही दोनों देश एक-दूसरे को सूची भी सौंपेंगे।काउंसलर एक्सेस एग्रीमेंट 2008 के तहत दोनों देश अपनी-अपनी जेलों में बंद कैदियों की जानकारी साझा करेंगे। समझौते के तहत दोनों समय-समय पर एक-दूसरे को ऐसी सूचियां मुहैया कराते हैं, ताकि उनकी जेलों में कैद अपने नागरिकों को कानूनी सहायता मुहैया कराई जा सके।
पाक की जेलों में कितने भारतीय कैदी हैं?
सूत्रों के मुताबिक, 14 मई 2025 तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान की जेलों में कुल 242 भारतीय नागरिक कैद हैं। इसके मुताबिक, वहां की जेलों में सबसे ज्यादा भारतीय मछुआरे कैद हैं। वहां कैद में रहने को मजबूर 242 लोगों में से 193 भारतीय मछुआरे हैं और आम भारतीय नागरिकों की संख्या 49 है।
कितने पाकिस्तानी कैदी हैं?
इसी तरह बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिक भारत में कैद हैं। 14 मई 2025 तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कुल 458 पाकिस्तानी नागरिक भारतीय जेलों में कैद हैं। भारतीय जेलों में कैद ज्यादातर पाकिस्तानी वहां के आम नागरिक हैं। भारतीय जेलों में ज्यादा पाकिस्तानी नागरिक भारतीय जेलों में कैद पाकिस्तानी मछुआरों की संख्या बहुत कम है। यहां की जेलों में सिर्फ 81 पाकिस्तानी मछुआरे कैद हैं, जबकि कैद पाकिस्तानी नागरिकों की संख्या 377 है।
भारत और पाकिस्तान तनाव
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते खराब हो गए हैं। आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया जिसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के अलावा पाकिस्तान के अंदर कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। हालांकि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत पर कई हमले किए, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ और उसने संघर्ष विराम की मांग की।
अहम मानी जा रही है बातचीत
इसके बाद दोनों देशों के बीच डीजीएमओ स्तर की बातचीत हुई। सैन्य संघर्ष शुरू होने के बाद डीजीएमओ स्तर की दो बार बातचीत हो चुकी है। हालांकि, भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपना रखा है और पाकिस्तान से सभी संबंध खत्म कर लिए हैं। ऐसे में दोनों देशों के बीच यह बातचीत अहम मानी जा रही है।
Budh Surya Yuti: 23 मई से इन 3 राशियों का चमक उठेगा भाग्य का सिक्का, शुक्र की राशि में बुध-सूर्य की युति से बनेगा कई शुभ संयोग!
भारत पर हमला करने के लिए Pak को इस देश ने दिए हथियार, हो गया खुलासा