India News (इंडिया न्यूज),South Africa: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी अजीज पहाड़ का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। जानकारी ये सामने आ रही है कि, बेबाक स्वत्रंता सेनानी अजीज पहाड़ ने बुधवार को जोहानिसबर्ग में अंतिम सांस ली। जिसके बारे में बताते हुए परिवार ने एक बयान में कहा कि, हम भारी मन से यह घोषणा कर रहे हैं कि अजीज गुलाम हुसैन पहाड़ का 27 सितंबर, 2023 की शाम को 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बयान में कहा गया है कि, अजीज एक देशभक्त, स्वतंत्रता सेनानी के साथ जीवन भर लोगों की सेवा के लिए समर्पित रहे।
शानदार राजनयिक और जटिल रणनीतिकार
जानकारी के लिए बता दें कि, दिग्गज नेका अजीज पहाड़ एक शानदार राजनयिक और रणनीतिकार थे, जिन्होंने 1994 से 2008 तक संसद सदस्य और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के उप-मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, तीन महीने पहले ही अजीज पहाड़ के बड़े भाई और उनके साथी कार्यकर्ता रहे एस्सोप पहाड़ का निधन हुआ था। पहाड़ बंधु छोटी उम्र में ही दक्षिण अफ्रीका में ट्रांसवाल इंडियन कांग्रेस के सदस्य के रूप में रंगभेद के खिलाफ संघर्ष में शामिल हो गए थे। बाद में दोनों को निर्वासित जीवन जीना पड़ा था, लेकिन उन्होंने अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस में अग्रणी भूमिका निभाई और नेल्सन मंडेला को रिहा कराने के लिए एएनसी के संघर्ष में शामिल रहे।
ये भी पढ़े
- पाकिस्तान में बच्चों को मिला रॉकेट लॉन्चर का गोला, खिलौना समझ ले आए घर, धमाके में उड़ गए चिथड़े
- मेरी इच्छा है कि मैं एक दिन लाल किले से देश को संबोधित करुं ‘, जब राम कथा में बोले कवि कुमार विश्वास