India News(इंडिया न्यूज़), Spacex Starship Rocket: स्पेसएक्स गुरुवार, 14 मार्च को दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट स्टारशिप को को शाम 6:55 बजे लॉच के लिये तैयार है। बता दें, पिछले दो बार यह असफल हो चुका है। यह टेक्सास के बोका चिका से लॉन्च होगा। इस रॉकेट को एलोन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स ने बनाया है।
स्टारशिप स्पेसक्राफ्ट और सुपर हैवी रॉकेट को मिलाकर ‘स्टारशिप’ कहा जाता है। दोनो की ज्वाइंट रूप से ऊंचाई 397 फीट है। यह 150 मीट्रिक टन भार ले जा सकता है। इसकी एक खास बात और है कि यह पूरे तरीके से रियूजेबल है। यह एक साथ 100 लोगों को मंगल ग्रह पर ले जाने में सक्षम है। इस पूरे प्रक्रिया में स्टारशिप को स्पेस में जायेगा फिर इसे धरती पर पानी पर लैंड कराया जाएगा। इसे हिंद महासागर में उतारने का प्लान है।
ये भी पढ़ें- Pinarayi Vijayan: कांग्रेस की चुप्पी पर पिनाराई ने उठाया सवाल, CAA को लेकर क्यों चुप हैं राहुल गांधी
पहले दो प्रयास रहे असफल
स्टारशिप का इससे पहले टेस्ट 18 नवंबर 2023 को किया गया था। लॉन्चिंग के बाद इसमें विस्फोट होने से यह असफल हो गया था। इससे भी पहले यानी पहला प्रयास 20 अप्रैल 2023 को किया गया था। स्टारशिप का पहला ऑर्बिटल टेस्ट किया गया था। यह लॉन्च होने के 4 मिनट बाद विस्फोट कर गया था। यह मिशन फेल होने के बावजूद एलन मस्क और उनकी टीम खुशी मना रही थी क्योंकी रॉकेट का लॉन्च पैड से उड़ना ही उनके लिए बड़ी उपलब्धि थी। एलोन मस्क का सपना है कि वह एक दिन मंगल ग्रह पर कॉलोनी बनायेंगे। इसके अलावा मस्क इसका प्रयोग स्पेस टूरिज्म के लिए भी करना चाह रहे हैं।
स्टारशिप सिस्टम
ऊंचाई: 397 फीट
व्यास: 9 मीटर
पेलोड की क्षमता: 100-150 मीट्रिक टन
ये भी पढ़ें- Asaduddin Owaisi: ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर AIMIM प्रमुख ओवैसी ने दी चेतावनी, बोलें- यह मौत की घंटी