India news (इंडिया न्यूज़), FIFA Women’s World Cup: स्पेन ने इंग्लैंड को हराकर फीफा विमंस वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस जीत के बाद स्पेन की महिला टीम पहली बार विश्व चौंपियन बनी है। स्पेन की ओर से एक मात्र कप्तान ओल्गा कारमोना ने दागा। इस जीत से स्पेनिश टीक का मनोबल बढ़ा हुआ है। इसी शानदार सफलता से पूरी टीम जीत के जश्म में डूबी हुई थी। जीत के बाद प्लेयर्स की आखों में खुशी के आंसु दिखाई दे रहे थे। वहीं स्पेन फेडरेशन के प्रेसिडेंट ल्यूक जीत की खुशी को ही भंग कर दिया। बता दें कि उन्होंने मंच पर ही एक खिड़ाडी किस कर लिया। ल्यूक की हैरान करने वाली हरकत को देखकर मेडल लेने के बाद स्पेन की टीम असहज नजर आने लगी। जेनी नाम की खिड़ाडी जैसे ही मंच पर पहुंची। तो पहले उसने गले लगाया फिर उसके लिप पर किस कर दिया।
फुटबॉलर भी नाराज
स्पेन फेडरेशन के प्रमुख की हैरान करने वाली हरकत को देखकर फुटबॉलर नाराज हो गए है। खुद जेनी ने स्पेनिश टीवी पर कहा कि उन्हें बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। जेनी जीत के बाद इमोशनल हो गई। उन्होंने एतिहासिक जीत के बाद कि ये जिंदगी का सबसे बेस्ट अहसास है। उन्होंने जीत को स्पेन की जनता को समर्पित किया। किया।उन्होंने जीत के बाद कहा विश्व कप तो जीत लिया। हम अब विश्व चौंपियनशिप हैं। हमने बिल्कुल वैसे ही खेला, जैसा हम चाहते थे। बता दें कि इस बार फीफा विमंस वर्ल्ड कप स्पेनिश टीम ने इंग्लैंड टीम को बता दिया कि असली महिला फुटबॉल का असली चौंपियन कौन है।
स्पेन विमेंस टीम का, विमेंस वर्ल्ड कप 2023 का सफर
स्पेन विमेंस टीम ने विमेंस वर्ल्ड कप 2023 में ग्रुप स्टेज में कोस्टा रिका को 3-0 हराकर जीत का आगाज किया था। इसके बाद स्पेन ने जाम्बिया को 5-0 सेहराया था। लेकिन जापान से स्पेन को 4-0 से हार का सामना करना पड़ा था। सुपर 16 में स्पेन ने स्विट्जरलैंड की टीम को 5-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। सेमिफाइनल में स्वीडन को हराने के साथ फाइनल में जगह बनाई थी।
यह भी पढ़े।
- मुंबई बैठक में ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल हो सकते है नए दल, उद्धव ठाकरे करेंगे मेजबानी
- कांग्रेस नेता पीएल पुनिया का दावा, सत्ता में आने के बाद तय करेंगे प्रधानमंत्री का नाम