India News (इंडिया न्यूज़),Sri Lanka: श्रीलंका कुछ समय से आर्थिक संकट से जूझ रहा है। जहां भारत ने एक अच्छे पड़ोसी होने के नाते श्रीलंका को आर्थिक रुप से मदद करने के लिए अपना हाथ आगे किया। जिसके बाद श्रीलंका के संसद अध्यक्ष महिंदा यापा अबेवर्धने ने भारत को आर्थिक सहायता मुहैया कराने के लिए धन्यवाद कहा है। इसके साथ हीं सांसद ने कोलंबो और दिल्ली को एक दूसरे का भरोसेमंद मित्र बताया है। आपको बता दें कि, आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को भारत ने नेबरहुड फर्स्ट नीति के तहत कई क्रेडिट लाइनों और मुद्रा समर्थन के माध्यम से 4 बिलियन अमरीकी डालर की बहु-आयामी सहायता प्रदान की थी।
भारत ने वित्तीय संकट के दौरान हमें बचाया- महिंदा
मिली जानकारी के अनुसार श्रीलंका(Sri Lanka) सरकार ने इंडियन ट्रेवल कांग्रेस के सदस्यों के लिए रात्रिभोज की मेजबानी की। जिस दौरान श्रीलंकाई संसद के अध्यक्ष महिंदा यापा अबेवर्धने ने भारत का धन्यवाद करते हुए कहा कि, भारत ने वित्तीय संकट के दौरान हमें बचाया। नहीं तो श्रीलंका में एक तरह का नरसंहार होता। श्रीलंका और भारत सांस्कृतिक, राष्ट्रीय और नीतिगत रूप से काफी करीब से जुड़े हैं।
मुसीबत के समय भारत ने हमेशा की मदद- महिंदा
इन सबसे बढ़कर भारत श्रीलंका का भरोसेमंद दोस्त रहा है। मुसीबत के समय भारत ने हमेशा मदद की है। भारत हमारे ऋणों के पुनर्गठन को 12 साल के लिए बढ़ाने को तैयार है। इतिहास में किसी ने हमारी ऐसी मदद नहीं की और न ही ऐसे मदद की हमने उम्मीद की थी। इसके बाद संसद अध्यक्ष ने कहा कि, हम पर आई मुसीबत से भारत ने ही हमें बचाया है।
भारत के राजदूत हमारे करीबी दोस्त- माहिंदा
संसद अध्यक्ष महिंदा ने श्रीलंका में भारतीय राजदूत गोपाल बागले का जिक्र करते हुए कहा कि,आपके राजदूत हमारे बहुत करीबी दोस्त हैं। हमें उनसे प्यार है। हम उनका सम्मान करते हैं। इससे यह समझ आता है कि हम आनुवंशिक रूप से भारत से जु़ड़े हैं। भारत हमारे लिए कोई नया देश नहीं है। यह हमारे देश के लोकाचार का हिस्सा है। हमारे जीवन का हिस्सा है। हमारे दिल का हिस्सा है। हम यहां आपका स्वागत करने, आपका सम्मान करने के लिए यहां आए हैं। हम बिना किसी झिझक के भारत के साथ जुड़ सकते हैं। बता दें कि, इस रात्री भोज में इस दौरान श्रीलंका में भारतीय राजदूत गोपाल बागले, श्रीलंका के पर्यटन और भूमि मंत्री हरिन फर्नांडो और श्रीलंका सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति थे।
ये भी पढ़े-
- उत्तर प्रदेश में 477 पदों पर प्रवर्तन कॉन्स्टेबल के लिए निकाली गई भर्ती, यहां से करें आवेदन
- पाकिस्तानी सलमा को मिला भारतीय बलमा, 40 साल से भारतीय नागरिकता की दरकार