इंडिया न्यूज़: (Earthquake in Indonesia) इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि इंडोनेशिया के तुबन से 96 किमी उत्तर में ये झटके महसूस हुए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7 मापी गई है। ये भूकंप करीब 3 बजे आया है। फिलहाल, किसी भी जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।
एक दिन पहले भी आया थी भूकंप
जानकारी के अनुसार, इंडोनेशिया में बीते दिन भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यहां तनिंबर आइलैंड में ये झटके आए थे। भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई थी। भूकंप की गहराई 70 किमी पर होने की वजह से झटके काफी हल्के थे। साथ ही किसी भी जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।