India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan-3 soft Landing: मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने इसरो के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर पीएम मोदी को बधाई दी। उन्होंने ट्वाट कर लिखा एक दक्षिण एशियाई राष्ट्र और पड़ोसी के रूप में, हमें चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास #Chandrayaan3 की सफल लैंडिंग पर गर्व है। यह पूरी मानवता के लिए एक सफलता है! अन्वेषण के नए क्षेत्रों के लिए नए रास्ते खुल रहे हैं। बधाई हो #भारत.. बधाई हो प्रधानमंत्री जी @नरेंद्र मोदी विदेश मंत्री @DrSजयशंकर , और वैज्ञानिकों पर @इसरो।

NASA ने ISRO को दी बधाई

इसरो के द्वारा चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग कराए जाने पर NASA ने ISRO को बधाई दी है। नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने ट्वीट किर कहा चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के लिए इसरो को बधाई और भारत को चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान की सफलतापूर्वक सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला चौथा देश बनने पर बधाई। हमें इस मिशन में आपका भागीदार बनकर खुशी हो रही है।

असफलता से बहुत कुछ सीखा

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर अपनी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा, “समर्थन के लिए आप सभी को धन्यवाद…हमने अपनी असफलता से बहुत कुछ सीखा और आज हम सफल हुए। हम चंद्रयान-3 के लिए अब से अगले 14 दिनों का इंतजार कर रहे हैं।”

देश की खुशी में शामिल हुए पीएमो मोदी

बता दें कई वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भारत ने बुधवार (23 अगस्त) को इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने चंद्रमा के सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कर दी है। इसके अलावा भारत विश्व का पहला देश बन गया है जिसने चंद्रमा के साउथ पोल में लैंडिंग की है। बता दें देश के लिए ये बड़ा दिन है। ऐसे में साउथ अफ्रीका ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) में शामिल होने पहुंचे पीएम मोदी ने भी विदेश से देश के लोगों का मनोबल बढाया। पीएम चंद्रयान-3 के लैंडिंग के दौरान वर्चुअल रूप से जुडे रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब हम ऐसे ऐतिहासिक क्षण देखते हैं तो हमें बहुत गर्व होता है। ये नए भारत का सूर्योदय है।

ये भी पढ़ें –