India News (इंडिया न्यूज),US: अमेरिका में नस्लीय भेदभाव के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद भी ये घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित पाम्स वेस्ट अस्पताल में भारतीय मूल की नर्स लीलम्मा लाल पर एक अमेरिकी व्यक्ति ने हमला कर दिया। इस हमले में नर्स की नाक की एक-एक हड्डी टूट गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, हमले के बाद आरोपी स्कैंटलबेरी ने नस्लीय टिप्पणी की। उसने कहा कि ‘भारतीय बुरे होते हैं।’ उसने यह भी स्वीकार किया कि उसने एक भारतीय डॉक्टर की पिटाई की थी। पूरी घटना 19 फरवरी की बताई जा रही है।
मनोरोग वार्ड में भर्ती था हमलावर
हमलावर की पहचान स्टीफन स्कैंटलबेरी के रूप में हुई है, जो फ्लोरिडा पाम्स वेस्ट साइड अस्पताल के मनोरोग वार्ड में भर्ती था। उसकी पत्नी मेगन स्कैंटलबेरी ने कोर्ट में बयान दिया कि हमले से पहले उसके पति का व्यवहार असामान्य था। लीलम्मा लाल उसी अस्पताल में नर्स है। हमले के तुरंत बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि हमला करीब एक से दो मिनट तक चला और अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
किया ऐसा हाल
घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भारतीय मूल की नर्स लीलम्मा लाल करीब 20 साल से नर्स का काम कर रही हैं। उन्होंने घटना के बारे में बताया कि जैसे ही वह अस्पताल की तीसरी मंजिल पर पहुंचीं, जहां उनकी ड्यूटी थी, वह वहां मरीजों की जांच कर रही थीं। उस दौरान मैंने हमलावर से चेकअप के लिए कहा, जिसके तुरंत बाद उसने मुझ पर हमला कर दिया। आरोपी ने लगातार कई बार मेरी नाक पर मुक्का मारा, जिससे मेरी नाक की लगभग हर हड्डी टूट गई है। हमले के बाद वह भाग गया। हालांकि बाद में उसे पकड़ लिया गया।
जा सकती है नर्स की आंखों की रोशनी
अपनी मां की चोटों की गंभीरता बताते हुए पीड़िता की बेटी सिंडी जोसेफ ने कहा कि उनके मस्तिष्क में काफी रक्तस्राव हुआ था। उनके चेहरे के दाहिने हिस्से की सारी हड्डियां टूट गई थीं। वह बेहोश थीं। उनके फेफड़ों में एक ट्यूब डाली गई थी, ताकि वह सांस ले सकें। उसके चेहरे पर गहरी चोटें थीं और आंखों में सूजन थी। मैं उसे पहचान भी नहीं पा रही थी। नर्स की हालत को लेकर कहा जा रहा है कि अब वह हमेशा के लिए अपनी आंखों की रोशनी खो सकती है। नर्स के मस्तिष्क में रक्तस्राव हो रहा था। रक्तस्राव के कारण उसे वेस्ट पाम बीच के सेंट मैरी मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
जब धृतराष्ट्र ने भीम को गले लगाकर मारने की रची साजिश, लेकिन कृष्ण की चालाकी ने पलट दिया खेल!