India News (इंडिया न्यूज),Parade of Planets on 21 January 2024: इंसानों को एक बार फिर से दुर्लभ खगोलीय घटना देखने के लिए तैयार हो जाना होगा। दरअसल, जनवरी 2025 में आसमान में एक चमत्कार होगा, जिसे लोग नंगी आंखों से देख सकेंगे। जी हां, 21 जनवरी 2025 को ग्रहों की परेड होगी। जहां 6 ग्रह मंगल, शुक्र, बृहस्पति, शनि, यूरेनस, नेपच्यून एक लाइन में होंगे। वहीं यह नजारा करीब 4 हफ्ते तक दिखाई देगा। इसके बाद एक और ग्रह बुध इस परेड में शामिल हो जाएगा। साथ ही आप अपनी आंखों से 4 ग्रहों को देख पाएंगे। नेपच्यून-यूरेनस को देखने के लिए दूरबीन की जरूरत होगी। आसमान में दिखने वाला यह नजारा सूर्यास्त के बाद देखा जा सकेगा। सभी गृह रात 8:30 बजे से एक लाइन में नजर आएंगे और फिर रात करीब 11:30 बजे से गायब होने लगेंगे।
कैसे लापता होंगे सभी ग्रह
बता दें कि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगल, बृहस्पति और यूरेनस पूरी रात आसमान में रहेंगे और फिर अस्त होने लगेंगे। मंगल ग्रह सूर्योदय से ठीक पहले अस्त होगा। वैसे तो ग्रह पहले भी एक पंक्ति में परेड कर चुके हैं, लेकिन जनवरी 2025 में होने वाली यह खगोलीय घटना काफी महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि यह लंबे समय तक दिखाई देगी। 21 जनवरी से फरवरी के अंत तक पृथ्वीवासी ग्रहों को देख सकेंगे।
दरअसल, सूर्यास्त के समय शनि, बुध और नेपच्यून सूर्य के काफी करीब होंगे। मार्च की शुरुआत में इन ग्रहों की दृश्यता कम हो जाएगी, क्योंकि बुध, शनि और नेपच्यून सूर्य के काफी करीब आ चुके होंगे। जल्द ही शुक्र भी कम दिखाई देने लगेगा। बृहस्पति, मंगल और यूरेनस अगले कुछ हफ्तों तक वहीं रहेंगे।
कहां-कहां दिखाई देगी ग्रहों की परेड?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनवरी 2025 में होने वाली ग्रहों की परेड लगभग पूरी धरती पर दिखाई देगी। जिसमें अमेरिका ही नहीं, बल्कि मैक्सिको, कनाडा और भारत में भी लोग इस दुर्लभ नजारे को देख सकेंगे। इस नजारे को देखने का सबसे अच्छा समय 21 जनवरी 2025 से 21 फरवरी 2025 के बीच होगा। अमावस्या काल के दौरान 29 जनवरी 2025 का सप्ताह ग्रहों की परेड देखने के लिए सबसे आदर्श समय होगा।